इंटरनेट डेस्क. वर्तमान समय में हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या एक आम समस्या हो गई है शरीर में कोलेस्ट्रॉल के बढ़ने के कारण हार्ट से जुड़ी कई समस्याएं हमें अपना शिकार बनाने लगते हैं। शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का सबसे मुख्य कारण खराब जीवनशैली और अन हेल्थी डाइट का सेवन करना होता। हमारे शरीर में एक फैट होता है जिसको कोलेस्ट्रोल कहा जाता है अगर इस फ्लैट का लेवल हमारे शरीर में बढ़ जाता है तो यह हमारे शरीर की कोशिकाओं में जमने लगता है। जिसके कारण हमारे शरीर में रक्त प्रवाह में दिक्कत आने लगती है। जिसके कारण हार्ट अटैक की समस्याएं होने लगती है। आइए इस लेख के माध्यम से आपको बताते हैं शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ने पर आपको बालों में कौन-कौन से संकेत दिखाई देते हैं आइए जानते हैं विस्तार से -

* शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ने पर बालों में नजर आने लगते हैं ये लक्षण :

हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार यदि आपके शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ जाती है तो इसका असर आपके बालों के स्वास्थ्य पर भी पड़ने लगता है और आपके बाल कमजोर होकर तेजी से बढ़ने लगते हैं साथ ही आपके बाल समय से पहले सफेद भी होने लगते हैं। इस समस्या से बचने के लिए लोगों को हाई कोलेस्ट्रॉल और हाई फैट वाली चीजों को अपनी डाइट में शामिल करने से बचना चाहिए। अगर आप भी कोलेस्ट्रॉल वाली चीजों का सेवन करते हैं तो आपको हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

* हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या से राहत पाने के लिए अपनाए ये घरेलू उपाय :

हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या से राहत पाने में आपकी डाइट सबसे अहम रोल निभाती है इस समस्या से पीड़ित लोगों को राहत पाने के लिए धनिए के पानी का सेवन करना चाहिए। इसके लिए आप रात को सोने से पहले धनिए को पानी में भिगोकर रख दें और सुबह नियमित रूप से इस पानी को हल्का सा गर्म करके धीरे-धीरे इसका सेवन करें। ऐसा करने से आपकी हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या के साथ-साथ शरीर से जुड़े अन्य कई समस्याएं भी दूर होती है।

Related News