इंटरनेट डेस्क। मेष - आज आप बहुत प्रसन्न मूड में रहेंगे। कोई अप्रत्याशित और अनावश्यक खर्च सामने आ सकता है। सेहत के प्रति थोड़ा सावधान रहना होगा। शेयर मार्केट में धन निवेश करने के लिए सही दिन है।

वृषभ - आज पूरे दिन आपका मूड बहुत खुश रहेगा। आप खूबसूरत चीज़ों से आकर्षित होंगे। आज आपकी सभी इच्छाएं एक अलग तरीके से सामने आएगी। प्रेम-प्रसंगों में सफलता मिलेगी।

मिथुन - आज आपको कार्यस्थल पर कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। अपनी परेशानियों की वजह से किसी को दुखी ना करें। व्यापार के संबंध में की गई यात्रा सफल होगी। आध्यात्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी।

कर्क - पारिवारिक जीवन में सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी और समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। अप्रत्याशित स्रोतों से धन लाभ हो सकता है। हालाँकि आपको अपने बात करने के तरीके पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता होगी।

सिंह - कार्यस्थल पर तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। इसका असर पारिवारिक रिश्तों पर भी देखने को मिलेगा। दोनों में संतुलन बनाये रखने की कोशिश करें। किसी भी क्षेत्र में निवेश करने से बचें।

कन्या - बदलते मौसम का असर आपकी सेहत पर हो सकता है। पार्टनर के साथ समस्या उत्पन्न हो सकती है जो कि थोड़े समय में सही हो जायेगी। आर्थिक स्थिति संतोषजनक रहेगी। कोई भी नया काम शुरू ना करें।

तुला - काम के मामले में थोड़ा लापरवाह महसूस कर सकते है। परिवार और दोस्तों के साथ बाहर घूमने जा सकते है। व्यापार में कोई भी नया निर्णय लेने से बचें। सेहत का विशेष ध्यान रखें।

वृश्चिक - आज आप ऑफिस में अपने कौशल से सभी अधूरे कार्य जल्दी पूरे कर लेंगे। आपके सीनियर आपके काम से खुश होंगे। व्यापार में भी लाभ का योग है। शाम के समय पार्टनर के साथ बाहर घूमने जा सकते है।

धनु - आज आपकी किसी बात का करीबी व्यक्ति को बुरा लग सकता है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी और नौकरी में चल रही समस्यायें दूर होंगी। धन लाभ होने का योग है।

मकर राशि - धन का लेन देन करते समय सावधान रहे। कार्यस्थल पर किसी भी तरह के विवाद से दूर रहे। गुस्से पर नियंत्रण रखें। सेहत पर धन खर्च हो सकता है।

कुंभ - आज आप अपने सभी प्रतियोगियों को पीछे छोड़ देंगे। व्यापार में उन्नति होगी। निजी कम्पनी के काम कर रहे लोगों को उच्च पद हासिल होंगे। पार्टनर के साथ किसी भी विवाद से बचें। घर पर मेहमानों का आवागमन रहेगा।

मीन - कार्यस्थल पर गलती की वजह से काम बिगड़ सकते है। किसी भी चीज़ का दिखावा करना से बचें वरना इसकी वजह से पार्टनर के साथ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। मानसिक तौर पर सेहत का ध्यान रखें।

Related News