पति-पत्नी का रिश्ता बहुत ही पवित्र माना गया है। पति-पत्नी का रिश्ता विश्वास की डोर में बंधा होता है। एक महिला घर के सारे सदस्यों को जोड़ कर रखती है। अगर पत्नी अच्छी हो तो पति विपरीत परिस्थितयों में भी खड़ा रहता है। चाणक्य नीति में ऐसे कुछ गुण बताए गए हैं जिन्हे होने से वे पति के लिए बहुत ही भाग्यशाली मानी जाती है।

धार्मिक महिला

चाणक्य नीति अनुसार, अगर किसी व्यक्ति की शादी धार्मिक महिला से हो तो पूरा परिवार धर्म के मार्ग पर चलता है। घर के सदस्य, बच्चे गलत आदतों और कार्यों से कोसों दूर रहते हैं।

धैर्य रखने वाली महिला

अगर कोई महिला धैर्यवान है तो वो किसी भी परिस्थिति में अपने पति का साथ नहीं छोड़ती है। यह महिला मुश्किल समय में अपने पति का हौसला बढ़ाती हैं। इसलिए ऐसी पत्नी से शादी करने पर व्यक्ति की किस्मत खुल सकती है।

परिवार में सब को प्यार देने वाली महिला

आचार्य चाणक्य के अनुसार महिला अगर सभी को प्यार देने वाली हो तो इस से घर में ख़ुशी का माहौल रहता है। जो महिला घर के बड़ों को सम्मान दे और छोटों को प्यार करें, उससे शादी करने वाले व्यक्ति की सोइ किस्मत जाग जाती है।

शिक्षित महिला

अगर महिला शिक्षित है तो वह पूरे परिवार को शिक्षित करती है। महिला की शिक्षा उसकी जागरूकता उसको तो सफल बनाती ही है, परिवार को भी शिक्षित और संस्कारित बनाती है।

Related News