आचार्य चाणक्य ने नीतिशास्त्र में जीवन से जुड़ी हुई बहुत सी महत्वपूर्ण बातों के बारे में बताया गया है। अगर कोई व्यक्ति आचार्य चाणक्य की नीतियों को ध्यान में रखता है तो वह अपने जीवन में आने वाली समस्याओं से छुटकारा प्राप्त कर सकता है। आजकल के समय में भी आचार्य चाणक्य की नीतियां बेहद कारगर साबित होती है। आचार्य चाणक्य ने नीतिशास्त्र में मनुष्य के हित में बहुत सी बातों का जिक्र किया है।

चाणक्य ने नीतिशास्त्र में स्त्रियों के बारे में भी महत्वपूर्ण बातें बताइ हैं। उन्होंने अपनी नीति शास्त्र में ऐसी महिलाओं का उल्लेख किया है, जिनसे व्यक्ति को हमेशा दूर ही रहना चाहिए वरना उन्हें कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

कुसंस्कारी महिला
जो महिला अच्छे संस्कार वाली ना हो उनसे हमेशा दूरी बना कर रखना ही भलाई का काम होता है। आचार्य चाणक्य का कहना है कि तन की सुंदरता तो कुछ समय तक ही रहती है परंतु मन की सुंदरता जीवन भर बनी रहती है। अगर कोई अच्छे संस्कार वाली महिला के साथ रहता है तो उस व्यक्ति को मान-सम्मान की भी प्राप्ति होती है परंतु कुसंस्कारी महिला के साथ रहने से मान-सम्मान को हानि पहुंचती है।

चरित्रहीन महिला
जो महिला एक से अधिक पुरुषों से संबंध रखती है उसे समाज ठीक नहीं मानता है। इस तरह की महिला से हमेशा दूरी बनाकर रखनी चाहिए। आचार्य चाणक्य ने बताया है कि इस तरह की महिला के घर का भोजन करना भी पाप की श्रेणी में आता है। जो महिला बुरे कर्म करती है, मदिरापान करती है, हमेशा ही बुराई में खोई रहती है, उस महिला से दूर रहने में ही भलाई है।

दुष्ट स्वभाव की महिलाएं
दुष्ट स्वभाव वाली महिला से हमेशा दूरी बनाकर रखनी चाहिए। ऐसी महिलाऐं अपने स्वार्थ के लिए कुछ भी कर सकती है। इस प्रकार की महिला अपने स्वार्थ के लिए समय आने पर किसी को भी अपमानित कर सकती है और किसी को भी नुकसान पहुंचा सकती है।

Related News