मार्गशीर्ष मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि रात 10 बजकर 26 मिनट तक रहेगी। इसके बाद पंचमी तिथि लग जाएगा। इसके साथ ही आज का दिन सिद्ध योग बन रहा है। वहीं राहुकाल की बात करें सुबह 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक रहेगा। जानिए राशि के अनुसार कैसा रहेगा शनिवार का दिन।

मेष दैनिक राशिफल

आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। धन, यश, कीर्ति में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा।


वृषभ दैनिक राशिफल

रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। बुध का परिवर्तन शिक्षा प्रतियोगिता के लिए उत्तम है। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी।

मिथुन दैनिक राशिफल

शुक्र, बुध की युति आपकी राशि से छठे होगी। स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ सकता है। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।


कर्क दैनिक राशिफल

पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रिश्तों में निकटता आएगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा।


सिंह दैनिक राशिफल

शुक्र, बुध की युति से व्यवसाय प्रगति होगी। वक्री मंगल शासन सत्ता से तनाव दे सकता है।

कन्या दैनिक राशिफल

किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। रिश्तों में मजबूती आएगी। पारिवारिक जीवन सुखी होगा।

तुला दैनिक राशिफल

शुक्र, बुध की युति से व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी, लेकिन मंगल कष्ट देगा। पिता या धर्म गुरु का सहयोग मिलेगा। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी।

वृश्चिक दैनिक राशिफल

मंगल का परिवर्तन दांपत्य जीवन के लिए उत्तम है। शुक्र, बुध व्यावसायिक तनाव देगा। व्यर्थ की उलझनें रहेंगी।

धनु दैनिक राशिफल

उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।


मकर दैनिक राशिफल

गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा।


कुंभ दैनिक राशिफल
आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा फिर भी निजी सुख में व्यवधान रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहे।


मीन दैनिक राशिफल

व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होंगे। संबंधों में निकटता आएगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।

Related News