हिन्दी पंचांग के अनुसार, आज चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि है। आज 07 अप्रैल 2021 और दिन बुधवार है। आज पापमोचनी एकादशी है। आज के दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। व्रत रखते हुए पूजा के समय पापमोचनी एकादशी व्रत की कथा का श्रवण किया जाता है। पापमोचनी एकादशी व्रत के प्रभाव से व्यक्ति के पाप मिट जाते हैं और उसे मोक्ष प्राप्त होता है। बुधवार के दिन गणेश जी की पूजा करना भी शुभ होता है। आज के पंचांग में राहुकाल, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

आज का पंचांग

दिन: बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, एकादशी तिथि।

आज का दिशाशूल: उत्तर।

आज का राहुकाल: दोपहर 12:00 बजे से 01:30 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: पापमोचनी एकादशी।

विशेष: पंचक (दोपहर 03:00 बजे से प्रारंभ 12 अप्रैल को दिन में 11:29 बजे पर समाप्त।)

विक्रम संवत 2077 शके 1943 उत्तरायन, उत्तरगोल, वसंत ऋतु चैत्र मास कृष्ण पक्ष की एकादशी 26 घंटे 29 मिनट तक, तत्पश्चात् द्वादशी धनिष्ठा नक्षत्र 27 घंटे 33 मिनट तक, तत्पश्चात् शतभिषा नक्षत्र साध्य योग 14 घंटे 29 मिनट तक, तत्पश्चात् शुभ योग मकर में चंद्रमा 15 घंटे तक तत्पश्चात कुंभ में।

सूर्योदय और सूर्यास्त

आज के दिन सूर्योदय प्रात:काल 06 बजकर 04 मिनट पर हुआ है, वहीं सूर्यास्त शाम को ठीक 06 बजकर 42 मिनट पर होगा।

चंद्रोदय और चंद्रास्त

चंद्रोदय 08 अप्रैल को प्रात: 04 बजकर 11 मिनट पर होगा। चंद्र के अस्त का समय दोपहर 02 बजकर 28 मिनट का है।

आज का शुभ समय

अभिजित मुहूर्त: आज के दिन ऐसा कोई मुहूर्त नहीं है।

विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 30 मिनट से दोपहर 03 बजकर 20 मिनट तक।

अमृत काल: आज शाम को 04 बजकर 44 मिनट से शाम को 06 बजकर 24 मिनट तक।

आज चैत्र कृष्ण एकादशी है। आज के दिन विष्णु पुराण पढ़ने और विष्णु मंत्रों का जाप करना अच्छा होता है। बुधवार होने के कारण आज आपके लिए गणेश चालीसा और गणेश जी के मंत्रों का जाप भी करना उत्तम रहेगा। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।

Related News