अक्सर लोग लावारिस वस्तु को देखकर इग्नोर कर जाते हैं। ठीक उसी तरह मुंबई समुद्र तट पर बह रहे एक सूटकेस को देखकर लोग इग्नोर कर रहे थे। लेकिन जब एक अज्ञात व्यक्ति की नजर सूटकेस पर पड़ी तो उन्होंने इस बात की खबर पुलिस को दी , मौके पर पुलिस आई जब उसको खोला तो उसके अंदर एक युवक की लाश के कई टुकड़े पड़े हुए थे।

हैरान कर देने वाला यह मामला मखदूम शाह बाबा मजार के निकट महिम तट पर एक काले रंग के सूटकेस को देखकर एक अनजान व्यक्ति ने पुलिस को इसकी जानकारी दी थी। पुलिस ने जब इसको खोला तो वह भी हैरान थी।


पुलिस ने बताया कि हमने मामला दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही युवक की शरीर के हिस्सों को जांच के लिए सरकारी अस्पताल में भेज दिया गया है। व्यक्ति की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

Related News