अगर घर में पुरानी झाड़ू खराब हो गई है और आप नई झाड़ू खरीदना चाहते हैं, तो वास्तु शास्त्र में ऐसा करना उचित है। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में पुरानी झाड़ू को बदलने और नई खरीदने के लिए शनिवार का दिन चुनना चाहिए।

शनिवार के दिन नई झाड़ू का प्रयोग करना बहुत शुभ माना जाता है। इसके अलावा हमेशा कृष्ण पक्ष में झाड़ू खरीदने की सलाह दी जाती है, जबकि शुक्ल पक्ष में खरीदी गई झाड़ू दुर्भाग्य का सूचक है। इसलिए इस दौरान कभी भी झाडू नहीं खरीदना चाहिए।

झाड़ू को लेकर एक रोचक बात ये भी है कि रात्रि में सोने से पहले इसे आपके मुख्य द्वार के पास रखकर सोना चाहिए। इससे घर के अंदर रात्रि के समय नकारात्मक शक्तियां प्रवेश नहीं कर पाती।

झाड़ू को लेकर हमेशा एक बात याद रखें कि उसे कभी जलाना नहीं चाहिए। इसे लक्ष्मी जी का अनादर माना जाता है। वहीं झाड़ू को कभी भी घर में दिखते हुए नहीं रखना चाहिए।

Related News