किस इंसान की किस्मत कब बदल जाए इस बारे में कुछ भी नहीं कहा जा सकता। लंदन में रहने वाले लड़के के साथ भी ऐसा ही हुआ। वह लंदन के सड़क पर लगने वाले मार्केट जिसका नाम कार बूट सेल है, वहां से पुरानी चम्मच खरीद लाया। उस चम्मच को देखते ही उसे अहसास हो गया था कि ये कुछ खास है लेकिन वो मुड़ी तुड़ी थी। उसने ये चम्मच मात्र 90 पैसे में खरीदी। लेकिन जब उसने इसे ऑनलाइन बेचने के लिए डाला, तो उसे यकीन ही नहीं हुआ। उसे इस चम्मच के बदले लाखों रुपए के ऑफर आए।

शख्स की पहचान नहीं बताई गई है लेकिन ये जानकारी उस वेबसाइट द्वारा ही दी गई है। बताया जा रहा है कि शख्स कार बूट मार्केट जाता रहता था। उसने वहां से ये चम्मच खरीद लिया और फिर Somerset के सिल्वर एक्सपर्ट Lawrences Auctioneers से संपर्क किया। उन्होंने कहा कि ये चम्मच काफी कीमती है। ऑक्शन हाउस के मालिक अलेक्स बुचर ने बताया कि ये चम्मच 13वीं शताब्दी का है और इसकी कीमत लाखों में है।


धीरे-धीरे बढ़ती गई कीमत

शुरुआत में चम्मच की कीमत करीब 52 हजार रुपएाँकि गई लेकिन समय के साथ इसकी कीमत बढ़ती ही गई। बाद में इसकी बोली 1 लाख रुपए लगी जो 1 लाख 97 हजार रुपए में फ़ाइनल हुई। टैक्स और एक्स्ट्रा चार्जेस जोड़ते हुए इसकी कीमत 2 लाख पार कर गई।

चांदी का था पुराना चम्मच

ये चम्मच 5 इंच लंबी है। इसका डिजाइन रोमन यूरोपियन स्टाइल का है। चम्मच पिचका हुआ था और लग रहा है कि ये सालों से पानी या जमीन के नीचे दबा था। शख्स को चम्मच को देखते ही लगा कि ये चांदी का है। इसके बाद उसने इसे ख़रीदा और तुरंत ऑक्शन हाउस से संपर्क किया। इसके बाद उसे इसे सेल के लिए रखा।

Related News