घरों में परिवार के बीच अनबन होना तो आम बात है लेकिन हमेशा किसी न किसी बात पर विवाद होना सही नहीं है। अगर आपके घर में भी हमेशा ऐसा होता है तो हो सकता है आपके घर में वास्तु दोष है। अगर आप इस तकलीफ से बहार निकालना चाहते है तो कुछ आसान बातें ध्यान रख इन वास्तु दोषों से बचा जा सकता है।

घर का मुख्य दरवाजा काले रंग का नहीं होना चाह‌िए। वास्तु के अनुसार, इससे परिवार के मुख‌िया को धोखा, अपमान और लगातार नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। अगर मेन गेट दूसरे दरवाजों से छोटा हो तो पैसों से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं।

सूर्योदय के समय घर की ख‌िड़क‌ियां और दरवाज़े खुली रखनी चाह‌िए। इससे पॉजिटिव एनर्जी घर में प्रवेश करती है।

घर का मेन गेट घर के अन्य दरवाजों से बड़ा होना चाहिए। घर के दरवाजों के पीछे किसी भी तरह के हथियार या डंडा आदि नहीं रखना चाहिए। इससे परिवार के सदस्यों के बीच विवाद भी स्थिति बन सकती है।

Related News