ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मनुष्य के जीवन में राशियों का बहुत ही महत्व है। कहते है राशि कहीं न कहीं आपके स्वभाव और भविष्य के बारे में बताता है। वैसे आज हम बात करेंगे मई महीने के आखिरी सप्‍ताह के बारे में, मई महीने का आखिरी सप्‍ताह इन 3राशियों के लिए बहुत शुभ होगा। हर मुश्किल काम आसान होगा, साथ ही लव लाइफ में भी सुधार होगा।

कुंभ- राजनीतिज्ञ सफलता की प्राप्ति करेंगे। धन का व्यय होगा। दाम्पत्य जीवन शानदार रहेगा। लव लाइफ में विवाह की तिथि तय हो सकती है। हरा रंग शुभ है। विष्णु जी की उपासना प्रतिदिन करते रहें। स्वास्थ्य सुख मध्यम है। गरीबों में अन्न का शनिवार को दान करें। हनुमान जी की पूजा करें।

वृष- व्यवसाय में धन का आगमन होगा। किसी नए कार्य का प्रारम्भ हो सकता है। अविवाहित लोगों के विवाह के मार्ग में आने वाली बाधाएं समाप्त होंगी। किसी गरीब अंधे व्यक्ति को भोजन कराएं।

सिंह- इस सप्ताह आप नयी उमंग व तरंग के साथ अपने कर्म पथ पर चलेंगे। कई योजनाएं आपके मन मस्तिष्क को प्रभावित करेंगी। आपको अपने मृदुल व्यवहार का लाभ मिलेगा। लव लाइफ में तनाव की स्थिति आ सकती है। लाल रंग शुभ है। गाय को रोटी और गुड़ खिलाएं।

Related News