मनुष्य के जीवन में हस्तरेखा का बहुत महत्व है। कहते हस्तरेखा आपकी हर किसी की भविष्य बताती है। किसी भी मनुष्य के हाथ में सूर्य पर्वत अगर उच्च हो तो उस इंसान को जीवन में सूर्य के समान तेज, प्रतिष्ठा, बल, धन और वैभव मिलता है। अगर सूर्य पर्वत कमजोर हो तो इसके विपरीत फल मिलते हैं। तो चलिए आज हम आपको बताते है सूर्य पर्वत हथेली पर कहां होता है और इसके उच्च होने से क्या फायदे है।

सूर्य पर्वत रिंग फिंगर के नीचे होता है। अगर इस पर उभार हो तो ये पूर्ण उन्नत माना जाता है। सूर्य पर्वत यदि पूर्णरूपेण उन्नत, विकसित तथा आभायुक्त होता है तो इंसान उच्च स्थान पर अपनी जगह बनाता है।

जिसका सूर्य पर्वत जितना ऊंचा होगा उसके चेहरे पर तेज उतना ही होगा। ऐसे इंसान सुंदर और स्वस्थ होते हैं। जिनका सूर्य पर्वत कमजोर हो उन्हें दिल की बीमारी होने का खतरा रहता है। ऐसे व्यक्ति हमेशा बीमार बना रहता है।

सूर्य मजबूत हो तो ऐसा व्यक्ति कला एवं साहित्य के क्षेत्र में विशेष सफलता पाता है। सूर्य पर्वत उच्च हो तो ऐसा व्यक्ति धार्मिक होता है और उसे धार्मिक कार्यों में लगे रहना अच्छा लगता है। ऐसा व्यक्ति दूसरों का भी हमेशा भला करता है।

Related News