लगातार दो दिनों की तेजी के बाद आज सोने की कीमतों में कमी आई। MCX पर सोना और चांदी आज चौथाई से एक परसेंट की गिरावट पर है।

आज सोने की कीमतों में नरमी देखने को मिल रही है। MCX पर सोने का फरवरी वायदा 160 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट के साथ खुला। भाव अब भी 51560 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहे हैं।

आज MCX पर चांदी का मार्च वायदा 550 रुपये प्रति किलो से ज्यादा की गिरावट के साथ खुला है। फिलहाल भाव 70300 के ऊपर हैं, लेकिन चांदी में गिरावट बढ़ी तो कल कमाई गई सारी बढ़त बेकार हो जाएगी।

आपके शहर में सोना-चांदी के भाव
आइए एक नजर डालते हैं चार मेट्रो शहरों में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव क्या चल रहा है, Goodreturns.in के मुताबिक

10 ग्राम सोने का भाव
शहर
गोल्ड का भाव
दिल्ली 54,700
मुंबई 51,320
कोलकाता 53,260
चेन्नई
52,950

अब देखते हैं इन चार मेट्रो शहरों में 1 किलो चांदी का भाव क्या है. Goodreturns.in के मुताबिक

1 किलो चांदी का भाव
शहर चांदी का भाव

दिल्ली 70,200
मुंबई 70,200
कोलकाता 70,200
चेन्नई 74,500

Related News