दुनिया में कई ऐसे महान व्यक्ति पैदा हुए हैं जिन्हे उनके कारनामों के कारण आज भी पूरी दुनिया याद करती है। लेकिन आज हम आपको अल्बर्ट आइंस्टाइन से लेकर मशहूर चित्रकार पाब्लो पिकासो या फिर मशहूर साइंटिस्ट निकोल टेस्ला जैसे व्यक्तियों के कुछ ऐसे लॉजिक के बारे में बताने जा रहे हैं जो वाकई समझ से परे हैं और इन्हे जान कर आप भी अपना सिर पकड़ लेंगे।

1. माओत्से-तुंग

चीन के पूर्व राष्ट्रपति ने आज तक कभी ब्रश नहीं किया। जी हम आपने सही सुना। जब लोग उनसे इस बात का कारण पूछते थे तो वे कहते थे कि क्या टाइगर कभी ब्रश करता है? वे अपने आपको एक टाइगर समझते थे। 1976 मे उनकी मृत्यु हुई और मृत्यु तक उन्होंने ब्रश नहीं किया।

2. अल्बर्ट आइंस्टाइन

अल्बर्ट आइंस्टाइन कभी भी जूतों में मोज़े नहीं पहना करते थे। इसको समझाते हुए वे कहते थे कि मोज़े पहनें या जूते, दोनों में ही अंगूठों के कारण छेद हो ही जाएगा। लेकिन वाकई में उनका यह लॉजिक समझ से परे है।

3. पाब्लो पिकासो

पाब्लो पिकासो अपनी हर पेंटिंग से पहले हवा में फायर करना पसंद करते थे, जब लोग उनसे इसका कारण पूछते थे तो वे कहते थे कि उन्हें ऐसा करना अच्छा लगता है।

घर पर इस आसान विधि से बनाए टेस्टी साबूदाना खिचड़ी, बेहद है लजीज

4. निकोल टेस्ला

निकोल टेस्ला को साइंस से ज्यादा युजनिक्स में ज्यादा विश्वास था, वह विज्ञान की मदद से सुपर ह्यूमन बनाना चाहते थे, जिसे हमारे शब्दों में म्यूटेंट भी कहा जा सकता है।

ये हैं दुनिया का सबसे ताकतवर फल , जिसे खाने से दूर हो जाती हैं सारी गंभीर बीमारियां

5. सल्वाडोर डाली

इस महान चित्रकार को कुछ लोग सनकी भी कहते हैं, उन्हें एक बार पालतू जानवर के रूप में एंटइटर्स मिला, वह इस जानवर से इतने प्रभावित हुए कि लेक्चर भी एंटइटर की वेशभूषा पहन कर ही देते थे।

Related News