दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। ग्रहों के हिसाब से व्यक्ति का हर दिन अलग होता है। उसी के आधार पर हम आपका 5 फरवरी 2021 का राशिफल लेकर आए हैं।

मेष राशि: आपके लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। दिन की शुरुआत अच्छी होगी। धन लाभ हो सकता है। अचानक से धन प्राप्ति से मन हर्षित होगा लेकिन जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ेगा समस्या उत्पन्न हो सकती है। आप अधिक प्रयास करेंगे, फिर भी सफलता अल्प ही मिलेगी। आपका आचरण धार्मिक होगा और पूजा-पाठ में मन लगाएंगे। कार्यस्थल पर किसी से व्यर्थ का झगड़ा संभव है। आपका बॉस आपका साथ देगा। पारिवारिक जीवन में भी इस तनाव का असर देखने को मिलेगा। दांपत्य जीवन के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। आपके निजी संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए भी दिन काफी अनुकूल रहेगा।

वृष राशि: आज आपके भाग्य के सितारे बुलंद होंगे। साथ ही कामकाज में आपको सफलता मिलेगी। आपका दाम्पत्य जीवन खुशहाल बनेगा। आपको काम करने का कोई नया आइडिया मिलेगा। आज का दिन व्यवसायिक प्रगति के लिए अनुकूल है। आपका स्वास्थ्य फिट रहेगा। आपको पुराने दोस्तों से मिलने का मौका मिलेगा। कारोबारियों को विशेष सफलता हासिल होगी। ऑफिस में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। आप कुछ लोगों के साथ उपयोगी बातचीत कर सकते हैं। गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें ,जीवन की सारी परेशानियों का हल निकलेगा।

मिथुन राशिः आज का दिन मिला जुला रहने वाला है। लंबे समय रुका पड़ा कोई काम हो सकता है। कार्य की अधिकता के चलते मानसिक रूप से परेशान हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सीनियर्स से किसी बात पर मनमुटाव हो सकता है। आर्थिक मामलों में दिन सामान्य रहेगा, गैर जरूरी खर्चों पर नियंत्रण रख पाएंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, सर्दी जुकाम या सिर दर्द महसूस कर सकते हैं। जीवनसाथी का साथ मिलेगा।

कर्क राशि: कर्क राशि के लोगों को सतर्क तरीके से दिन बिताने की सलाह दी जाती है। आप अपने स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में अनावश्यक भागदौड़ रहेगी। आपके सहकर्मी आपके असाइनमेंट के लिए पर्याप्त रूप से सहयोग नहीं कर सकते हैं। अपने ससुराल वालों से आपका विवाद हो सकता है। आपके खर्चे अधिक रहेंगे।

सिंह राशि: सिंह राशि के लोगों को अपने पैसे कमाने के रास्ते में बाधाओं का सामना करना पड़ेगा। वेतनभोगी लोगों को उनके काम के लिए जोर दिया जाएगा। कारोबारियों के लिए यह दिन औसत रहेगा। छात्र बेकार की चीजों में अपना समय बर्बाद कर सकते हैं। अपने बच्चे के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आपको बेकार के मामलों और बातचीत से दूर रहने की सलाह दी जाती है।

कन्या राशिः आज के दिन की शुरूआत किसी धार्मिक कार्य से होगी। जोकि आपका दिन अच्छा रखेगा। मन शांत रहेगा। कारोबारियों के लिए दिन अपेक्षाकृत अच्छा नहीं रहने वाला है। किसी अच्छे इंसान से मुलाकात के बाद आपका मन प्रसन्न रहेगा। नए कार्य, रोजगार की प्लानिंग कर रहे हैं तो शुरुआत के लिए आज का दिन बेहतर है।

तुला राशि: आपके लिए आज का दिन कुछ नई उम्मीदों के साथ उदय होगा। दिन की शुरुआत तो थोड़ी कमजोर होगी लेकिन जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ेगा भाग्य का साथ मिलेगा। आज आप का स्थानांतरण हो सकता है। व्यापार के मामले में दिन थोड़ा कमजोर रहेगा। पारिवारिक जीवन में भी कुछ तनाव हो सकता है। परिवार के किसी बड़े व्यक्ति की सेहत खराब हो सकती है। धार्मिक काम में मन लगेगा। किसी पवित्र नदी में स्नान करने के योग बन सकते हैं। प्रेम जीवन को बेहतर बनाने के लिए आप अपने मन में चल रही बातों को अपने प्रिय के सामने रख सकते हैं। वाद-विवाद से दूर रहना अच्छा होगा।


वृश्चिक राशि: आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आपको कुछ जरूरी काम में दोस्तों की मदद मिल सकती है। कई दिनों से अटका हुआ पैसा आपको मिल सकता है। छात्रों के लिए आज का दिन बेहतर परिणाम लेकर आ सकता है। साथ ही पहले से दी गई प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। आर्थिक क्षेत्र में स्थिरता बनी रहेगी। परिवार में सुखद वातावरण का महौल रहेगा। हालांकि दाम्पत्य रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। आपकी उलझने कम होंगी। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिये आज का दिन अच्छा रहेगा। हरा रूमाल साथ रखें, दिन बहुत अच्छा बीतेगा।

धनु राशि: आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में सबके साथ बेहतर संबंध स्थापित होंगे। कलात्मक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। किसी नए प्रोजेक्ट में मित्रों की सलाह फायदेमंद रहेगी। शाम को आप अपने बच्चों के साथ अच्छा समय बिताएंगे।जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। छात्रों को आज पढाई में ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है। गणेश जी की पूजा कर के विद्या यंत्र धारण करें, पढ़ाई में मन लगा रहेगा।

मकर राशि: मकर राशि के लोगों को आज समस्या का सामना करना पड़ सकता है। अतार्किक कारणों से इधर-उधर भाग रहे होंगे। आपको अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना चाहिए। छात्रों के लिए यह एक उत्कृष्ट दिन होगा। प्रेम या वैवाहिक संबंधों के संदर्भ में चीज़ें आपके पक्ष में रहेंगी। आपको सरकार से संबंधित गतिविधियों में कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी।

कुंभ राशि: आज आप जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में कुछ नया आजमाने की कोशिश करेंगे। इधर-उधर की बातों में दिमाग कुछ ज्यादा चलेगा। छात्रों को अपनी शिक्षा के प्रति ध्यान केंद्रित करना होगा। आर्थिक मामले अनुकूल रहेंगे। कार्यक्षेत्र में स्थिति सामान्य रहेगी। संतान की सेहत और शिक्षा पर ध्यान देना होगा। जोखिम भरे निवेश में भी आपको लाभ मिलेगा। शेयर मार्केट में निवेश करने के लिए आज का दिन अनुकूल है।

मकर राशि: आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा। व्यवसाय में आपको फायदा हो सकता है। ऑफिस में किसी जरुरी काम को पूरा करने के लिए किसी सहकर्मी की मदद मिल सकती है। कोर्ट-कचहरी के मामलों से दूर रहना आपके लिए बेहतर रहेगा। इसके अलावा आपको अपने स्वास्थ्य का खास ख्याल रखने की जरूरत है। लवमेट कहीं घूमने की प्लानिंग बना सकते हैं। शाम को परिवार के सदस्यों के साथ किसी महत्वपूर्ण विषय पर बातचीत कर सकते हैं। इससे आपके पारिवारिक संबंध मजबूत होंगे। जरूरतमंद को वस्त्र दान करें, आपके जीवन में खुशियों का आगमन होगा।

Related News