मेंहदी मिलाते समय सादे पानी की जगह चाय पत्ती का पानी डालें। इसे बनाने के लिए एक प्याले में एक कप पानी लें, उसमें चाय डालें और उबाल आने दें। फिर उसमें मेहंदी मिलाएं।

मेंहदी मिलाने से पहले मेंहदी का तेल डालें। यह मेंहदी को एक समान रंग देता है। साथ ही मेंहदी के हल्के सूख जाने पर एक कटोरी में पानी लें, उसमें चीनी मिलाएं और रुई की मदद से मेंहदी पर पानी लगाएं. रंग गहरा हो जाता है।

मेहंदी के सूख जाने पर आप रूई की मदद से अचार का तेल भी लगा सकते हैं।

मेंहदी के सूख जाने पर आप मेंहदी को हाथ से हटा सकती हैं लेकिन इसे पानी से न धोएं। इसके बाद आप इस पर कुछ देर के लिए होममेड बाम लगा सकती हैं। उंगलियों पर बाम लगाने से बचें नहीं तो गलती से उंगली आंख में फंस सकती है।

मेंहदी के सूख जाने पर रुई की मदद से मेंहदी के तेल को हल्का सा लगाएं। फिर हाथों पर तीन घंटे तक पानी न लगाएं।

Related News