होली के पर्व में लोग एक दूसरे को रंग लगाते हैं, और शुभकामनाये भी देते है। लेकिन क्या आपको पता है, होली के पहले कुछ ऐसे काम है जिसे नहीं करना चाहिए। हिंदी कलेंडर के हिसाब से फाल्गुन मास की अष्टमी यानि आठवें दिन से होलिका दहन तक के जो 8 दिन होते हैं उन्हें होलाष्टक कहा जाता है। इस उपरांत हमें किसी भी तरह का शुभ काम नहीं करना चाहिए।

तो चलिए जानते है होलाष्टक के दौरान हमें क्या नहीं करना चाहिए,,

शास्त्रों के अनुसार होलाष्टक के दौरान ना नया घर खरीदना चाहिए और ना ही किसी नए घर में प्रवेश करना चाहिए। होलाष्टक पर नए व्यापार की शुरुआत भी ना करें, और इस दौरान नए वस्त्र आभूषण खरीदने से भी बचना चाहिए। होलाष्टक पर नया वाहन भी खरीदने से बचना चाहिए, और विवाह से जुड़े कार्यें भी नहीं करने चाहिए।

Related News