कहा जाता है आंख हर व्यक्ति का आइना होता है। किसी भी व्यक्ति को पहचानने में उसकी आंख आपकी मदद करेगा। समुद्रशास्त्र में भी आंखों के बारे में जिक्र किया गया है और बताया गया है कि कैसे आप किसी से पहली बार मिलने पर ही उसके स्वभाव को भली-भांति जान सकते हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं, कुछ आँखों के बारे में जिसके जरिये आप मनुष्य और उनके स्वभाव का पता लग सकते है।

छोटी आंखें: छोटी आंखों वाले लोग समझदार तथा दूरदर्शी होते हैं। ये लोग अपना फैसला सोच-समझकर और जांच परखकर करते हैं। ऐसे व्यक्ति किसी भी चीज पर जल्दी यकीन नहीं करते हैं।

बड़ी आंखें: बड़ी आंखों वाले लोग बहुत वफादार होते हैं। इन्हें परोपकारी और अच्छे दिल वाले माना गया है। ऐसे लोगों से जरूरत के समय सहयोग मांगने पर कभी मना नही करते। मदद के लिए ये हमेशा तत्पर रहते हैं।

नीली आंखें: नीली आंखों वालों को बहुत चालाक कहा गया है। इन पर अत्याधिक भरोसा नही करना चाहिए। क्योंकि ये लोग किसी भी तरह अपना मतलब निकालते हैं। इसलिए ऐसे लोगो से हमेशा दूरी बनाकर रखे।

भूरी आंखें: भूरी आंखों वालों को स्वार्थी माना जाता है। कहते हैं जनि व्यक्तियों की आंखें भूरी होती है वह अपने मतलब से वास्ता रखने वाले होते हैं। उनको किसी और से कोई मतलब नहीं होता है।

Related News