देश-विदेश में बहुत से ऐसे धर्म स्थल जो बहुत ही खूबसूरत और खास है। लेकिन आज हम बात करेंगे दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी मस्जिद शेख जायद ग्रैंड मस्जिद विश्वभर के मुस्लिमों के लिए विशेष स्थान रखती है। अबु धाबी की शेख जाएद मस्जिद में 40000 लोग एक साथ नमाज अदा कर सकते हैं। सफेद रंग की यह शानदार मस्जिद दुनिया में सबसे सुंदर भी मानी जाती है।

इस मस्जिद के निर्माण का कार्य संयुक्त अरब अमीरात के पूर्व शासक शेख जायद बिन सुल्तान अल नाहयान ने वर्ष 1996 में शुरू किया था। इस मस्जिद को बनाने में मकराना के मार्बल का उपयोग किया गया है। जो अपनी चमक के चलते मस्जिद को दूर से ही भव्य आभा देता है।

इस मस्जिद का निर्माण 12 वर्षों में पूरा हुआ। मस्जिद के अंदर भव्य नक्काशी और गोल्ड कोटिंग की गई है। सफेद रंग की इस भव्य मस्जिद के मुख्य गुंबद की ऊंचाई 75 मीटर और लंबाई 32.2 मीटर है।

Related News