भगवान शिव को देवों के देव महादेव कहा जाता है। शिव जी की पूजा करने के लिए सोमवार का दिन सबसे खास माना जाता है। सोमवार को भगवान शिव की पूजा करने से और उन्हें जल अभिषेक करने से कई फायदे मिलते हैं और सभी इच्छाएँ भी पूरी होती है। सच्चे मन से भगवान शिव की पूजा करने से जो मांगो वो मिल जाता है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि शिवरात्रि पर आपको शिवलिंग पर क्या अर्पित करना चाहिए इस से आपको धन संबंधी फायदे हो सकते हैं और आप मालामाल बन सकते हैं।

शिवलिंग पर बेलपत्र, दूध से अभिषेक, गन्ने के रस का अभिषेक करने के बाद शिव भगवान को खुश किया जा सकता है। लेकिन आप मालामाल बनने के लिए एक खास चीज भी भगवान शिव को अर्पित कर सकते हैं जो उन्हें बेहद प्रिय है। हम बात कर रहे हैं धतूरे की, यदि आप भगवान शिव को धतूरा अर्पित करते हैं तो आपको काफी लाभ हो सकता है। धतूरे को चढ़ाने से पहले सुबह उठकर नित्य कर्म कर लेना है और फिर स्नान कर साफ-सुथरे वस्त्र धारण कर लेने चाहिए।

भगवान शिव को धतूरा अर्पित करने के साथ आपको भगवान शिव का प्रिय मंत्र 'ॐ नमः शिवाय' मंत्र का जाप करना है। ये उपाय आजमाने से आपको काफी लाभ होगा और आप इस उपाय को हर सोमवार को कर सकते हैं।

Related News