वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की हर एक चीज हमें पूरी तरह प्रभावित करती है। चाहे वो घर में रखा हुआ समान हो या घर का रंग, वैसे रंग हमारे जीवन में काफी महत्व रखता है, क्यों की बिना इस रंग के हमारा जीवन रंगहीन होगा। इसलिए घर की दीवारों का रंग भी हमारे विचारों और कार्यप्रणाली को प्रभावित करता है। हमारे घर का जैसा रंग होता है, उसी रंग के स्वभाव जैसा हमारा स्वभाव भी हो जाता है। इसी वजह से घर की दीवारों पर वास्तु के अनुसार बताए गए रंग ही रखना चाहिए।

पीला रंग सुकून व रोशनी देने वाला रंग होता है। घर के ड्राइंग रूम, ऑफिस आदि की दीवारों पर यदि आप पीला रंग करवाते हैं, तो वास्तु के अनुसार यह शुभ होता है।

भवन में उत्तर का भाग जल तत्व का माना जाता है। इसे धन यानी लक्ष्मी का स्थान भी कहा जाता है। अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार लाने के लिए आपको अपने कमरे की उत्तरी दीवार पर हरा रंग करवाना चाहिए। इससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।

अगर पति पत्नी अपने बीच प्यार को बरकरार रखना चाहते है, तो कमरे में रेड नहीं तो पिंक कलर करवाएं। ये कलर आपसी प्यार को बनाए रखते है।

Related News