हम में से बहुत लोग ऐसे हैं जो पैसा तो कमाते हैं लेकिन पैसे उनकी जेब में कभी टिक नहीं पाते हैं। या फिर पैसों संबंधी परेशान हमेशा बनी ही रहती है। ऐसे में आपकी किस्मत अहम भूमिका निभाती है। आप कुछ टोटकों के माध्यम से इस समस्या को दूर कर सकते हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि राशि के अनुसार आपको अपनी जेब में कौनसा सिक्का रखना चाहिए। इस से पैसों से जुड़ी समस्या से बचा जा सकता है।

मेष राशि :- मेष राशि वालों को हमेशा अपनी जेब या पर्स में तांबे का सिक्का रखना चाहिए। इस से कभी भी पैसों से जुड़ी समस्या का सामना नहीं करना पड़ता है।

वृष राशि :- इस राशि वालों के लिए पर्स में हमेशा चांदी का सिक्का रखना सही माना जाता है। इस से आर्थिक तंगी नहीं रहती है।

मिथुन राशि :- इस राशि के जातक को जेब या पर्स में कांसे का सिक्का रखना चाहिए। इस से उन्हें आर्थिक लाभ होता है और पैसों से जुड़ी समस्या नहीं आती है।

कर्क राशि :- इस राशि के जातक के लिए पर्स में चांदी का सिक्का रखना शुभ होता है। इसलिए इन्हे हमेषा चांदी का सिक्का अपने पर्स में रखना चाहिए।

सिंह राशि :- इस राशि के जातक को अपने पर्स में पीले रंग का सिक्का रखना चाहिए। पीले रंग के सिक्के के लिए ये सोने या पीतल के सिक्के को चुन सकते हैं।

कन्या राशि :- कन्या राशि के लोगों को भी अपने पर्स में चांदी का सिक्का रखना चाहिए। ये लाभदायक होता है।

तुला राशि :- तुला राशि वालों को भी अपने पर्स में चांदी का सिक्का जरूर रखना चाहिए। इस से हमेशा बरकत बनी रहती है।

वृश्चिक राशि :- इस राशि के लोगों को अपने पर्स में तांबे का सिक्का रखना चाहिए। इसलिए इस राशि वालों को हमेशा तांबे का सिक्का रखना चाहिए।

धनु राशि :- धनु राशि के जातकों को पर्स में पीतल का सिक्का रखना लाभदायक होता है। आर्थिक स्तिथि मजबूत होती है।

मकर राशि :- मकर राशि के लोगों को अपने पर्स में हमेशा लोहे का सिक्का रखना जरूरी है। इस से काफी फायदा मिलता है।

कुंभ राशि :- कुंभ राशि के जातकों को कांसे का सिक्का अपने पर्स में रखना चाहिए यह शुभ माना जाता है।

मीन राशि :- इस राशि के जातकों के लिए सोने या पीतल का सिक्का अपने पर्स में रखना शुभ माना जाता है।

Related News