हिन्दू धर्म में दान पुण्य का बड़ा ही महत्व है, लेकिन आप जानते है, कन्या दान को सबसे बड़ा दान क्यों माना जाता है। कहा जाता है, कि इस दान से बड़ा और कोई दान नहीं होता हैं। जिन माता-पिता को कन्यादान करने का सौभाग्य प्राप्त होता है, उन्हें बहुत भाग्यशाली माना जाता है। कहते है कन्यादान करने से उन्हें स्वर्ग का रास्ता प्राप्त होता है।

हिंदू धर्म में विवाह के दौरान बहुत से रस्में निभाई जाती हैं। लेकिन इन सबमें एक खास रस्म होती है जिसे कन्यादान कहा जाता है। हिंदू धर्म में कन्या को घर की लक्ष्मी कहा जाता है। जब कन्या के माता-पिता शादी करके लड़की को उसके पति को सौंपते हैं तो इसे सबसे बड़ा दान माना जाता है।

हिंदी धर्म में इस रस्म का महत्व होता है, कि होने वाला पति लड़की की हर जिम्मेदारी को उठाएगा। इसके बाद लड़की का पति ये आश्वासन देता है कि वो उसकी पुत्री पर कोई आंच नहीं आने देगा। इस पुरे रस्म को कन्यादान कहते है।

Related News