दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। ग्रहों के हिसाब से व्यक्ति का हर दिन अलग होता है। उसी के आधार पर हम आपका 3 मार्च 2021 का राशिफल लेकर आए हैं।

मेष राशि: आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। अपने काम पर पूरा ध्यान देने से आपको बेहतरीन नतीजे हासिल होंगे। मन में प्यार की भावना रहेगी जो आपके प्रेम संबंधों में आपकी मदद करेगी। अपने प्रिय से अच्छी-अच्छी बातें करेंगे। उनके मन को लुभाएंगे। दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा। काम के सिलसिले में भी आपकी मेहनत के और बढ़िया नतीजे मिलेंगे। धर्म के प्रति आस्था बढ़ेगी और धन लाभ होगा।

वृषभ राशि: आज पुरानी समस्याओं का अंत होगा। नौकरी में अधिकारियों का सहयोग एवं कार्य करने के लिए उत्साह बना रहेगा। साथ ही आज किसी कलात्मक कार्य में आपकी रुचि बढ़ने के आसार नजर आ रहे हैं। इसके अलावा आज आपको हर कार्य में जीवनसाथी का सहयोग मिलने का भी योग है। इससे आपका दिन अच्‍छा जाएगा। शाम के समय हो सकता है कि किसी प्रिय व्यक्ति का साथ मिले। जो कि आपके लिए धन लाभ की स्थितियां लेकर आ सकता है। इसके अलावा आज के दिन शेयर में निवेश करने का भी योग बन रहा है।

मिथुन राशि: मिथुन राशि के लोगों को मानसिक और शारीरिक समस्या से जूझना पड़ सकता है। आज आप बिल्कुल व्यर्थ गतिविधियों पर अपना समय और पैसा बर्बाद कर सकते हैं। वेतनभोगी लोगों के लिए यह एक औसत दिन होगा। व्यापारियों को अनावश्यक भागम दौड़ करना होगा । छात्रों को अच्छे परिणाम मिलेंगे। निवेश करने की सोच रहे है तो आपके लिए आज का दिन अच्छा साबित हो सकता है, लेकिन उचित सलाह से ही निवेश करें।

कर्क राशि: चंद्र आपकी राशि में विराजमान होंगे उस वक़्त आपको अच्छे परिणामों की प्राप्ति होगी। इस दौरान आपके तेज में अचानक से वृद्धि होगी और ये तेज आपके चेहरे पर साफ़ झलकेगा। आपके इस आकर्षण के चलते आप लोगों को अपनी बातों के लिए मना पाएंगे जिससे आपके कई कार्य भी बन निकलेंगे। अगर आप खुले दिल से अपनी बात रखें, तो आपकी मोहब्बत आज आपके सामने प्यार के फ़रिश्ते के रूप में आएगी। आज आपको पुरानी परियोजनाओं में सफलता मिल सकत है। आज आपको अपने खर्च पे लगाम लगाने की जरुरत है।

सिंह राशि: बुधवार को व्यापार को बढ़ाने के लिए कुछ नये प्लान बनायेंगे, जिससे आपको सफलता भी मिलेगी। कार्यों में मित्रों की सलाह फायदेमंद साबित होगा| पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलेगा। काफी दोनों से चल रही किसी समस्या का मंगलवार को समाधान हो जायेगा।आपके कामकाज की तारीफ होगी|मंगलवार को लोग आपकी बातों से प्रभावित होंगे। घर पर रहने वाली महिलाओं को मंगलवार को शॉपिंग पर जाने का मौका मिलेगा। हनुमान जी को पान का बीड़ा चढ़ाएं, रोजगार के अवसर प्राप्त होगे हैं।

कन्या राशि: आज भाग्यवश कोई काम बनेगा। अचानक धन लाभ का अवसर प्राप्त होगा। आप अपने लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ सकते हैं। आपके प्रयासों को सराहना मिल सकती है। बॉस आपके काम से संतुष्ट रहेंगे। अनावश्यक रुप से किसी पर अधिकार जमाने का प्रयास ना करें। धार्मिक बने रहेंगे। पूजा-पाठ में मन लगेगा। आपको कंधों में तकलीफ या दर्द का हो सकता है।

तुला राशि: आज वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। हो सके तो दूर की यात्रा न करें। अजनबी लोगों पर भरोसा न करें वर्ना लेने के देने पड़ सकते हैं। सितारे कहते हैं कि आज का दिन आपके लिए तमाम शुभता लेकर आया है। आज आप धन प्राप्ति के लिए जो भी कार्य करेंगे उसमें आपको लाभ होने का योग है। इसके अलावा लंबे समय से किसी कार्य को पूरा करने का प्रयास आज पूरा होता नजर आने का योग है। इसके अलावा शिक्षा की दिशा में चल रहे प्रयासों में भी सफलता के योग बन रहे हैं।

वृश्चिक राशि: आपके लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। दोपहर तक स्थिति आपके पक्ष में रहेंगी लेकिन उसके बाद आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है। आपका आपके ससुराल वालों से झगड़ा हो सकता है। वाहन सावधानी से चलाना अति आवश्यक होगा, नहीं तो दुर्घटना हो सकती है। परिवार का माहौल आपको सांत्वना देगा। शिक्षा में अच्छे नतीजे मिलेंगे। प्रेम जीवन के लिहाज से भी दिन बढ़िया है। यात्रा पर जाने के लिए दिन अच्छा नहीं है। काम के सिलसिले में बेहद अच्छे नतीजे मिलेंगे। दांपत्य जीवन के लिहाज से आपको थोड़ा सतर्क रहना होगा।

धनु राशि: धनु राशि के लोगों को व्यापार से जुड़ी कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। जो प्यार में हैं उन्हें कुछ अच्छा अनुभव होगा। वेतनभोगी लोगों के लिए यह एक औसत दिन होगा। स्वास्थ को लेकर एक छोटी सी संभावना हो सकती है। यदि आपने बैंक ऋण के लिए आवेदन किया है, तो इसका परिणाम अच्छा होगा। वाद-विवाद झगड़ों से दूर रहने की आवश्यकता है। जो लोग नौकरी की तलाश में हैं, आज उन्हें नौकरी के अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं।

मकर राशि:आपका व्यक्तित्व ऐसा है कि ज्यादा लोगों से मिलकर आप परेशान हो जाते हैं और फिर अपने लिए वक्त निकालने की कोशिश करने लग जाते हैं। इस लिहाज से आज का दिन आपके लिए बहुत उम्दा रहने वाला है। आपके ननिहाल पक्ष के लोगों को आपकी किसी मदद से फायदा होगा। जिसके चलते वो लोग आपसे मुलाक़ात की इच्छा जता सकते हैं। आज आपको अपने जीवन में नई सफलताएं मिलने की संभावनाएं नजर आ रही हैं। आपको सफलता के नए मार्ग प्राप्त हों सकते है।

कुंभ राशि: मंगलवार को आपकी नये कार्यों में रूचि बढ़ेगी, जिससे आपको कुछ नया सिखने को मिलेगा। आपका आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षामजबूत होगा। परिवार का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। बच्चों के साथ किसी पार्क में घूमने जायेंगे। धन लाभ के बड़े अवसर आपको मिलेंगे। मंगलवार को भाग्य का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। मंगलवार को का दिन व्यावसायिक प्रगति के लिए अनुकूल है। मंगलवार को पुराने दोस्तों से मिलने का मौका मिलेगा और उनके साथ घूमने भी जायेंगे|हनुमान जी को बूंदी चढ़ाएं, सेहत अच्छी रहेगी।

मीन राशि: आज कोई शुभ समाचार मिलेगा। सोचे हुए सारे काम होंगे। आर्थिक लाभ भी होगा। स्टूडेंट्स अपने पढ़ाई-लिखाई में थोड़ा बदलाव करने की सोचेंगे। ऑफिस में थोड़ी परेशानी महसूस हो सकती है। आपको यात्रा करनी पड़े सकती है। शाम को घर वालों के साथ कहीं घूमने जायेंगे। आपको अपने खान-पान में थोड़ी सावधानी रखने की जरूरत है।

Related News