जी हां, दोस्तों 34 वर्षीय युवक इवान सुखोव रूस के व्लादीमीर ऑब्लास्ट इलाके में तीन ​बीवियों के साथ रहता है। नतालियां उस युवक की कानूनी पत्नी हैं। जबकि एना और मदीना अपनी मर्जी से उसके साथ रहती हैं।

नाराज होने पर देता है ऐसी सजा
इवान जब अपनी पत्नियों से नाराज होता है, तब वह बिल्कुल अनोखे अंदाज में सजा देता है। अब आप सोच रहे होंगे कि वह बीवियों को आखिर कैसी सजा देता है। जी हां, वह युवक उनके साथ दुर्व्यवहार या हिंसा नहीं करता है, बल्कि वह उस पत्नी से फिजिकली दूरी बना लेता है। वह उस पत्नी को अपने कमरे अथवा बिस्तर पर एक महीने तक आने की इजाजत नहीं देता है। इवान सुखोव की पत्नियां उससे इतना ज्यादा प्यार करती हैं कि उनको यह सजा बहुत भारी पड़ती है।

इवान की इच्छा
आपको बता दें कि इवान केवल अपनी तीन बीवियों से ही संतुष्ट नहीं है। बल्कि वह और ज्यादा पत्नियां चाहता है तथा उसकी इच्छा है कि वह कम से कम 50 बच्चों का पिता बने। सुखोव के अब तक 9 बच्चे हैं। नतालिया से 6 बच्चे तथा एना से 3 बच्चे हैं। फिलहाल एना सुखोव के 10वें बच्चे तथा अपने चौथे बच्चे को जन्म देने वाली है।

गौरतलब है कि सुखोव अपनी हर शाम एक पत्नी के साथ गुजारते हैं। पहली पत्नी नतालिया के मुताबिक, वह क्रम से अपनी बीवियों को कमरे में बुलाते हैं। किसी से नाराज होने पर एक महीने के लिए कमरे में नहीं आने की सजा देते हैं।

Related News