ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियां होती हैं, और आज हम बात उन्ही 12 राशि के बारे में जानेगे , हर किसी के जीवन में राशि का प्रभाव सकारात्मक और नकारात्मक पड़ता दोनों तरह से पड़ता है, राशि के अनुसार हम लोगो के जीवन से जुड़े हर घटनाओ को या सही गलत प्रभाव के बारे में जान सकते है। सभी बारह राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेंगी खुशियां और किस राशि वालो को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है आपका राशिफल।


मेष राशि: आज अपने आत्मविश्वास से अपने काम के रास्ते में आने वाली सभी कठिनाइयों को आप आसानी से पार कर सकेंगे। आपको सिर्फ अपने दृष्टिकोण को सकारात्मक रखना होगा। कहीं दूर से आर्थिक फायदे की उम्मीद कर सकते हैं।

वृषभ राशि: आज आपकी आर्थिक योजना को बल मिलेगा लेकिन विरोधी सक्रिय रहेंगे। शत्रुओं से सावधान रहें। आज किसी असहाय की मदद करने से खुशी प्राप्त होगी। बड़े रोजगार के अवसर आप का इंतजार कर रहे हैं ध्यान से इस बारे में सोचे और आपके पूर्ण संतुष्ट होने पर अपने करियर की दिशा परिवर्तित करे।

मिथुन राशि: आज का दिन भाग-दौड़ से भरा रहेगा। घरेलू कार्यों में व्यस्त रहेंगे। धन लाभ के योग बन रहे हैं, आज किसी को उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है, आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी। लवमेट के साथ दिन अच्छा बीतेगा, आपके रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी।

कर्क राशि: आज स्वभाव में उग्रता और क्रोध रहने के कारण आपको काम करने में मन नहीं लगेगा। वाद-विवाद में अपने अहम के कारण किसी की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। व्यापार एवं नौकरी में आय बढ़ेगी।

सिंह राशि : आज आपके आसपास के लोग आपकी तारीफें करते नही थकेंगे। आपके अच्छे प्रदर्शन के कारण अधिकारियों द्वारा आपको अधिक उत्तरदायित्व सौंपने पर विचार किया जाएगा। आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली है।आज वह दिन है कि आप अपने खर्चे और आय का ठीक से लेखा-जोखा कर लें। इसका भविष्य में फायदा मिलेगा।



कन्या राशि: आज आपका दिन सामान्य रहेगा। घर में रिश्तेदारों का आना-जाना लगा रहेगा। विज्ञान के छात्रों के लिए दिन बेहतरीन रहेगा, करियर के अच्छे अवसर मिलेंगे। परिवार में किसी के साथ मनमुटाव हो सकता है, गुस्से पर काबू रखें। दुर्गा चालीसा का पाठ करें, संतान संबंधी परेशानियां दूर होंगी।

तुला राशि: किसी काम में आप लगे रहे फल अवश्य मिलेगा। कोई भी बात आज आप नापतोल पर करें। बिना सोचे समझे जल्दबाजी में कोई निर्णय ना लें। आप किसी अच्छे जानकर से भी अपने पैसे और अपने पेशे से संबंधित सुझाव ले सकते है जो की आज फायदेमंद साबित होगा।

वृश्चिक राशि: आज आपको कुछ नया करने की अपनी इच्छा पर ध्यान देना चाहिए। कुछ नया करने या नया खेल खेलने की तीव्र इच्छा आपके मन में चल रही है। इससे आप अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर पाएंगे। आर्थिक मामलों में आज आपके सामने बड़ी मुश्किलें हैं।

धनु राशि; आपका दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आप एक-दूसरे की परेशानियों को अच्छी तरह समझेंगे। मेडिकल के छात्रों की पढाई में आ रही बाधाएं दूर होगी, मेहनत करते रहें सफलता अवश्य मिलेगी।

मकर राशि: आज ज्यादा खर्च का दिन है। परिवार का वातावरण भी ज्यादा अच्छा नहीं होगा। आर्थिक प्रयासों में परिश्रम अधिक करना होगा तभी जाकर आय के साधनों में वृद्धि कर पाएंगे। आय जितनी होगी, खर्च भी उतना ही होगा। किसी के साथ वाद-विवाद या झगड़े में पड़ने से मामला खराब हो सकता है।

कुंभ राशि: इस समय आपकी कोई सम्पत्ति नष्ट होने का योग है। अत: आरामदायक कीमती सामान के प्रति सजग रहें विशेष कर उन वस्तुओं में जिन पर अधिक रूपये खर्च हुए हैं जैसे कार। आपकी सवारी दुर्घटनाग्रस्त हो सकती है। और आपकी कीमती वस्तुओं के खोने या नष्ट होने की सम्भावना है।



मीन राशि: आज आपका दिन थकावट भरा रहेगा। घरेलू कामों की वजह से भाग-दौड़ बनी रहेगी। आज दिन की शुरुआत कुछ मीठा खाकर करें। नया वाहन खरीदने के लिए दिन अच्छा है। जीवनसाथी के सहयोग से कोई रूका हुआ काम पूरा होगा। भगवान शंकर को जल अर्पित करें, मानसिक तनाव कम होगा।

Related News