गर्मियों के दिनों में शरीर या पेट में बढ़ रही गर्मी को कम करने के लिए नारियल खाना फायदेमंद होता है। नारियल में एंटी ऑक्सीडेंट होते हैं और शरीर के लिए भी ये फायदेमंद होता है। फाइबर से भरपूर कच्चा नारियल आपके पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है और कब्ज को खत्म करता है। वहीं गर्मियों में दही के सेवन से लू नहीं लगती। दही पेट और आंतों की गर्मी को दूर करता है। ऐसे में आप नीरियल दही की स्वादिष्ट चटनी बनाकर खा सकते हैं।

सामग्री

1/2 कप नारियल (कद्दूकस किया हुआ)
4 टेबलस्पून दही
4 टेबलस्पून भुनी हुई चने की दाल
2 हरी मिर्च
1/2 इंच अदरक
10-12 करी पत्ता
1 चुटकी हींग
1 टीस्पून राई
नमक स्वदानुसार
तेल जरूरत के अनुसार
पानी जरूरत के अनुसार

नारियल दही चटनी बनाने की विधि

- बर्तन में दही को अच्छी तरह से फेंट लें।
- अब ग्राइंडर जार में चना दाल, नारियल, अदरक, हरी मिर्च, नमक और पानी डालकर पेस्ट बना लें।
- चटनी को दही में डालकर अच्छी तरह से फेंट लें।
- मीडियम आंच पर पैन में तेल डालकर गर्म करने के लिए रखें।
- इसमें राई, करी पत्ता और हींग डालकर हल्का भून लें।
- तड़के के भुनने के बाद इसे चटनी के ऊपर डाल दें।
- तैयार है नारियल-दही की चटनी। डोसा, इडली आदि के साथ सर्व कर इसका लुत्फ उठाएं।

Related News