दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। ग्रहों के हिसाब से व्यक्ति का हर दिन अलग होता है। उसी के आधार पर हम आपका 21 मार्च 2021 का राशिफल लेकर आए हैं।

मेष राशि: आपके लिए आज का दिन बहुत बढ़िया रहेगा। इनकम में जबरदस्त बढ़ोतरी के योग बनेंगे जिससे मन हर्षित होगा। प्रेम जीवन में खुशियां मिलेंगी। प्रिय से अपने मन की बातें करेंगे। शादीशुदा जातकों के दांपत्य जीवन में भी खुशियां आएंगी और प्रेम और रोमांस के मौके मिलेंगे। व्यापार में भी लाभ होगा और यदि आप नौकरी करते हैं तो आपकी मेहनत आपके काम आएगी तथा मन की कोई बात पूरी होने से आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी।

वृषभ राशि: वृषभ राशि के लोगों को अपने कार्यक्षेत्र में कड़ी मेहनत करनी होगी। आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा और लोकप्रियता में वृद्धि की संभावना है। अत्यधिक काम का बोझ शारीरिक और मानसिक कमजोरी और दुर्बलता पैदा कर सकता है। आप अपने परिवार के सदस्यों और जीवन साथी के साथ संघर्ष विकसित कर सकते हैं। आपको सामंजस्य बनाए रखना चाहिए। आर्थिक लाभ की संभावना रहेगी।

मिथुन राशि:सोचने समझने की शक्ति में कमी आएगी। माता-पिता के साथ समय व्यतीत होगा। धनलाभ के शुभ अवसर बनेंगे। विवादों में कमी होगी। विरोधी काम बिगाड़ सकते है। अगर काफी दिनों से आपने कुछ दान पुण्य नहीं किया है तो आज का दिन दान करने के लिए शुभ है। छोटी-छोटी बातों को लेकर क्रोधित होना आपको परेशान कर सकता है।

कर्क राशि:आज का दिन कुल मिलाकर सामान्य रहेगा। फिर भी आपको जोखिम वाले काम से बचना चाहिए। यात्रा की प्लानिंग कर रहे हैं तो आज उसे टाल देना आपके लिए उचित रहेगा। अचानक धन खर्च का योग बन सकता है। सेहत के मामले में जोखिम ना लें। लोगों से अधिक घुलने-मिलने से बचें। बिजनेस में आपको लाभ मिलेगा, लेकिन नई दोस्ती के मामले में आपको थोड़ा ध्यान रखना चाहिए।

सिंह राशि: आज कुछ लोग आपसे प्रभावित होंगे। आज आपकी ऊर्जा बढ़ी हुयी रहेगी।धन लाभ के नये अवसर प्राप्त होंगे। किसी कोई उधार दिया हुआ पैसा आज वापस मिलने की पूरी उम्मीद है। आपको जीवन में आगे बढ़ने के लिए नई योजनाएँ बनानी चाहिए। स्टेशनरी के कारोबार से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। कामकाजी महिलाओं को कोई छोटा उद्योग शुरू करने में घर वालों का सहयोग प्राप्त होगा। लाल मुंह वाले बन्दर को केला खिलाएं,समस्त कष्टों से छुटकारा मिलेगा।

कन्या राशि: आज का दिन आपके लिए काफी संघर्षभरा रह सकता है। सफलता के लिए बहुत मेहनत भी करनी पड़ेगी। आपके आइडियाज और प्लान्स जल्द ही लागू हो पाएंगे जिस कारण आपकी मान प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। काम में आपका फोकस बहुत अच्छा बना हुआ है लेकिन इसके चलते अपने परिवार और निजी जीवन की जिम्मेदारियों को अनदेखा न करें। उनकी ओर भी ध्यान दें। आज सामाजिक मेलजोल में किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाक़ात हो सकती है जिससे आपके अच्छे गहरे सम्बन्ध बनेंगे।

तुला राशि: आज का दिन अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। परेशानियों से निजात मिलेगी। व्यापार के सिलसिले में दिन उन्नति दायक साबित होगा। प्रेम जीवन के लिहाज से आज का दिन बहुत अच्छा है। अपने प्रिय से दिल की बातें करेंगे। रोमांस का अवसर भी मिलेगा और जो लोग शादीशुदा हैं, उन्हें भी आज बेहतरीन नतीजे हासिल होंगे। काम के सिलसिले में आपको अधिक मेहनत के साथ दिमाग लगाकर प्रयास करना होगा, तभी सफलता हासिल होगी।

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि के लोग अपने काम को लेकर सकारात्मक और आशान्वित रहेंगे। यह आपके लिए कार्यस्थल में एक उत्पादक दिवस होगा। पुराना निवेश आज वित्तीय लाभ प्राप्त कर सकता है। भाग्य के सकारात्मक स्ट्रोक के समर्थन के कारण आप अपना बहुत सारा काम पूरा कर लेंगे। यदि आप अपने भाषण और आचरण पर सख्त जाँच बनाए रखते हैं तो आप खुद को परेशानियों से बचा लेंगे।

धनु राशि: आज स्त्री पक्ष से लाभ के योग बनते हैं। संतान के स्वास्थ में सुधार होगा। सोच के परे काम हो रहे हैं। लाभ से हानि का अनुपात कम होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। करियर में बदलाव आएगा। धन लाभ और प्रतिष्ठा बढ़ने के योग हैं। आपको अपने लोगों के साथ कुछ मसलों को गंभीरता से बातचीत करने सुलझाने होंगे।

मकर राशि: आज आपको व्यापार में कोई बड़ा ऑफर मिलने से धन लाभ होगा। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्तों में मिठास आयेगी। व्यापार के सिलसिले में विदेश की यात्रा करनी पड़ेगी। आज किसी अनुभवी व्यक्ति से मुलाकात आपको फायदा पहुंचायेगा। कार्यस्थल पर अधिकारी वर्ग आपके काम से प्रसन्न होंगे। आज शाम को बच्चों के साथ अच्छा टाइम बीतेगा।वाहन चलाते समय थोडा सावधानी वरते।जरूरतमंद को भोजन करायें, पारिवारिक रिश्ते बेहतर होंगे।

कुंभ राशि: आज आपके जीवन में अगर कोई परेशानी है, तो उसे किसी को साथ शेयर करें, तभी आपको इसका हल मिल सकता है। हर परिस्थिति में निहित वरदान को पहचानें। यह समय आध्यात्मिक उन्नति का भी है। इस अवसर को व्यर्थ न होने दें। कोई ऐसा व्यक्ति जल्द ही मिलेगा जो आपका मार्गदर्शन करेगा। आज कुछ नया अवश्य सीखें। इससे आपकी अध्यात्मिक उन्नति भी होगी।

मीन राशि: अपने विचार साफ तौर पर रखें. कारोबार में लोग आपसे सहमत होकर आपकी बात भी मान सकते हैं। ऑफिस और बिजनेस के मामले में सफलता वाला दिन हो सकता है।आप कोशिश करेंगे तो किसी खास व्यक्ति को प्रभावित करने में सफल हो सकते हैं। किसी भरोसेमंद दोस्त से मदद लेकर ही कोई काम करें। किसी के साथ अचानक होने वाली मुलाकात प्रेम संबंधों की शुरुआत करवा सकती है। आपका आत्मविश्वास बढ़ सकता है।


Related News