आज की तारीख में हिंदू धर्म से जुड़ा व्यक्ति अपने राशिफल के जरिए राशियों की भविष्यवाणी को पढ़ने का आनंद जरूर लेना चाहता है। कारण है, अधिकांश लोग अपनी राशिफल तिथि और राशियों से अच्छी तरह से परिचित होते हैं। यह प्रक्रिया इंसान के व्यक्तित्व, व्यवहार और निर्णय लेने की प्रक्रिया में परिवर्तन लाती है। तो देर किस बात की आइए जानें, सभी 12 राशियों के लिए 17 दिसंबर यानि सोमवार का दिन कैसा रहेगा।

मेष राशि
यात्रा के योग बन रहे हैं, पर खर्चा होगा। अपव्यय से बचें। मेष राशि वालों के लिए आज सम्मान प्राप्ति का दिन है।

वृषभ राशि
विदेशी व्यक्ति या कंपनी से अनुबंध हासिल करने के लिए सर्वश्रेष्ठ दिन। रूके हुए धन की प्राप्ति होगी, आय के एक से अधिक स्रोत मिलेंगे।

मिथुन राशि
कार्य-व्यापार में कठिनाई है, लेकिन इस राशि के जातक परिश्रम करें, परिणाम अच्छा आएगा।

कर्क राशि
रुका हुआ काम पूरा होगा, सामाजिक कार्यों में सफलता हासिल होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति कर सकेंगे। सरकारी ऑफिस में काम निपटाने के लिए आज का दिन अच्छा है।

सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। कार्यों की योजना गुप्त रखें, रुकी हुई योजनाएं आगे बढ़ेंगी। मांगलिक कार्यों से हर्षोउल्लास रहेगा।

कन्या राशि
कारोबार के लिए आज का दिन बेहतरीन है। शादी-विवाह से जुड़े काम पूरे होंगे। साहस और पराक्रम में बढ़ोतरी होगी।

तुला राशि
तुला राशि के जातक अपने प्रभाव का दुरूपयोग न करें। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें। स्वास्थ्य पर ध्यान रखें। शाम तक ग्रह-गोचर अनुकूल हो जाएंगे।

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातक अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें, वरना बने हुए काम बिगड़ सकते हैं। स्व विवेक से लिए गए निर्णय सराहनीय रहेंगे।

धनु राशि
धनु राशि के जातक ईर्ष्या से दूर रहें। षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। आपका शांत रहना ही बेहतर होगा। काम निपटाकर सीधे घर आएं।

मकर राशि
मकर राशि के ग्रह-गोचर प्रतिकूल रहेंगे, लेकिन शाम तक अच्छा समाचार मिलेगा। निराश ना हों, मेहनत करें तथा आगे बढ़ें।

कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातक बड़े-बुज़ुर्गों का आशीर्वाद लेते रहें। मंहगी वस्तु का क्रय करेंगे।

मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए सरकारी नौकरी के योग बन रहे हैं। काम पूरे होने तक कार्ययोजना गुप्त रखें।

Related News