हर धर्म का रहन सहन और पूजा पाठ बहुत अलग अलग होता है। लेकिन आज हम बात करेंगे हर धर्म में रंग का क्या महत्व है, हिन्दू धर्म में केसरिया रंग का बहुत महत्व है। ऐसे ही इस्लामिक धर्म में हरे रंग का महत्व होता है, जिन्हें वो खूब मानते हैं। आज इसी के महत्व के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके बारे में अन्य धर्म के लोग नहीं जानते होंगे।

जैसे हिन्दू धर्म में केसरियां की मान्यता है कि इस रंग को अग्नि से लिया गया। केसरिया रंग सूर्य, मंगल और बृहस्पति जैसे ग्रहों का प्रतिनिधित्व करता है। इसी के साथ माना जाता है, कि केसरिया रंग मन को शांति प्रदान करता है।

वही इस्लाम धर्म में हरे रंग का बहुत महत्व है। दरगाह की चादर से लेकर झंडे तक सब कुछ हरे रंग का होता है। दरअसल, माना जाता है कि इस्लाम धर्म की स्थापना करने वाले पैगंबर मोहम्मद हमेशा हरे रंग के कपड़े पहनते थे। उनका मानना था कि हरा रंग खुशहाली, शांति और समृद्धि का प्रतीक है। इसी वजह इस्लाम से जुड़ी ज़्यादातर चीज़े हरे रंग की होती हैं।

Related News