विष्णु पुराण के बारे में आपको जानकारी नहीं है तो बता दें कि विष्णु पुराण उनके समस्त अवतारों से संबंधित पौराणिक ग्रंथ है। इसमें कई ऐसी बातें बताई गई हैं जो आज सच साबित हो रही है। इसमें उन चीजों के बारे में भी बताया गया है जिन्हे आपको बेचना नहीं चाहिए। यदि आप अनजाने में बेचने का कार्य करेंगे तो आप पाप के भागी माने जाएंगे।


किसी जीव के मांस का सेवन करने से ही नहीं बल्कि मांस को बेचने से भी पाप लगता है। जानवर का मांस बेचना भगवान विष्णु की नजरों में बहुत ही घृणित अपराध है। इसलिए किसी को भी ये नहीं करना चाहिए।

शुद्ध घी हमेशा घर में बनाया जाना चाहिए इसे कभी भी बेचना या खरीदना नहीं चाहिए।

पूजा के लिए सफेद वस्त्र को बेचना बहुत शुभ होता है लेकिन लाल रंग के वस्त्र कभी नहीं बेचने चाहिए।

हिन्दू धर्म में गाय एक बहुत ही पवित्र जीव है और इसके दूध को बेचना विष्णुपुराण में महापाप बताया गया है।

Related News