दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। ग्रहों के हिसाब से व्यक्ति का हर दिन अलग होता है। उसी के आधार पर हम आपका 12 फरवरी 2021 का राशिफल लेकर आए हैं।

मेष राशि: आपके घर आज का दिन बड़ा कमजोर रहने वाला है। आपकी चिंताएं बढ़ेंगी और आपके खर्चे भी बढ़ेंगे। आप अपनी सुख-सुविधाओं पर इतना खर्च कर देंगे कि आपको यह सोचना मुश्किल पड़ जाएगा की आवश्यकता के लिए धन कहां से लाएं। काम के सिलसिले में आज किसी से कहासुनी हो सकती है। परिवार का माहौल भी आज अच्छा नहीं होगा और लोगों में दूरियां आ सकती हैं। प्रेम जीवन के लिए दिन अच्छा रहेगा। दांपत्य जीवन में प्रेम के बढ़ोतरी होगी। भाग्य के सहारे आपके कुछ काम बन जायेंगे।

वृष राशि: आप आज ऊर्जा से भरपूर होंगे और कुछ असाधारण करेंगे। .दूसरों को प्रभावित करने के लिए ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्चा न करें। परिवार की शांति अचानक आयी समस्याओं की वजह से भंग हो सकती है।लआज प्यार की मदहोशी में हक़ीक़त और फ़साना मिलकर एक होते मालूम होंगे। नए ग्राहकों से बात करने के लिए बेहतरीन दिन है।आज बच्चों के साथ समय बिताकर आप कुछ सुकून भरे पल जी सकते हैं।

मिथुन राशि : किसी चीज में पैसा इन्वेस्ट करते समय सावधानी बरतें। क्योंकि बाहरी वित्तीय योजना के झांसे में फंस सकते हैं। जिससे आपको नुकसान होने के प्रबल आसार दिखाई दे रहे हैं। नौकरी में आपका पक्ष मजबूत होगा, सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। प्रभाव और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। भौतिक सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होगी। रुचिकर भोजन मिल सकता है। पारिवारिक जीवन आनंदमय रहेगा।

कर्क राशि: आज आप किसी काम को लेकर पूरे दिन व्यस्त रहेंगे, इस दौरान आपको कुछ नया भी सीखने को मिलेगा। किसी को पैसा उधारदेने से आपकी आर्थिक स्थिति प्रभावित होगी। कोई आपके विचारों का विरोध करेगा।आज आप परिवार वालों की मदद कोई बड़ा फैसला लेंगे जो आगे चलकर सही साबित होगा। सेहत के प्रति थोड़ी सावधानी रखने की आवश्यकता है| फ़ास्ट फूड खानाअवॉयड करना चाहिए। श्री गणेश भगवान को मोदक का भोग लगायें, कार्य क्षेत्र में आ रही सभी रुकावटें समाप्त होंगी।

सिंह राशि: सिंह राशि के लोग आज आर्थिक सुदृढ़ीकरण करेंगे। यह आपकी नौकरी या व्यवसाय में लाभ कमाने का दिन होगा। आप अपने बच्चे के स्वास्थ्य के बारे में चिंतित रह सकते हैं। छात्रों को आज कड़ी मेहनत करनी होगी। आप अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों के कारण लाभ प्राप्त कर सकते हैं। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें क्योंकि सुस्ती और थकावट आपके ऊर्जा स्तर को कम कर सकती है।

कन्या राशि: आज के दिन आप में आत्मविश्वास की कोई कमी नहीं होगी इसलिए हर काम को बढ़िया तरीके से अंजाम तक पहुंचाएंगे। काम के सिलसिले में आपकी तेज बुद्धि आपके बहुत काम आएगी और आपके कामों को चुटकियों में आसान बना देगी। आज कोई प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं। परिवार में सुख शांति रहेगी। प्रेम जीवन में आज तनाव बढ़ेगा और अपने प्रिय से आपकी झगड़े की संभावना है। खर्चे सामान्य रहेंगे। प्रेम आपके दांपत्य जीवन का आधार बनेगा और आपके जीवन साथी से आपको सुख मिलेगा।

तुला राशि: तनाव से बचने के लिए अपना क़ीमती वक़्त बच्चों के साथ गुज़ारें। नया आर्थिक क़रार अंतिम रूप लेगा और धन आपकी तरफ़ आएगा। पारिवारिक तनावों को गम्भीरता से लें, लेकिन बेकार की चिंता सिर्फ़ मानसिक दबाव में ही इज़ाफ़ा करेगी। आज आपका दुःख बर्फ़ की तरह पिघल जाएगा। रोमानी नज़रिए से वैवाहिक जीवन के लिए अच्छा दिन है। अनुशासन सफलता की अहम सीढ़ी होती है। घर के सामान को व्यवस्थित ढंग से लगाने से जीवन में अनुशासन की शुरुआत कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि: आज का दिन व्यस्तता में बीतेगा लेकिन काम में सफलता से थकान हावी नहीं होगा। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। नई योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं। सुख के साधन बढ़ेंगे। धन संपत्ति के मामले आपके पक्ष में रहेंगे। कई नई डील भी आज हो सकती है। नौकरी के प्रयास कर रहे हैं तो खुशी की खबर मिलेगी।

धनु राशि: धनु राशि के लोगों को आज अच्छी खबर मिलने की संभावना है। आपको आज धन प्राप्त होगा जो आपकी वित्तीय स्थिति को स्थिर करेगा। आपके परिवार के सदस्य आपके साथ पर्याप्त रूप से सहयोग करेंगे। आपको अपनी नौकरी या व्यवसाय से संबंधित परियोजनाओं के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है। कार्यक्षेत्र में चीजें अनुकूल रहेंगी। सेहत से जुड़ी समस्याओं से आपको राहत मिलेगी। आप घर पर आराम करने के लिए दिन बिता सकते हैं।

मकर राशि: आज आपको किसी काम से भागदौड़ करनी पड़ेगी।आज आप कुछ ऐसे मामलों में पड़ सकते हैं, जिनका समाधान निकालने में आपको थोड़ी परेशानी होगी। पारिवारिक काम में घर के सभी लोगों का सहयोग प्राप्त होगा, लेकिन आर्थिक पक्ष में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आपको अपने हर काम के प्रति सतर्क रहना चाहिए। आज लोग आपकी तारीफ करेंगें। सामाजिक क्षेत्र में आपकी सक्रियता बढ़ेगी। गाय को रोटी खिलाएं, रोजगार के अवसर मिलेंगे|

कुंभ राशि: आज आपको परेशानियां घेर कर रखेंगी जिनके चलते आप किसी भी काम में पूरी तरह से मन नहीं लगा पाएंगे। फिर भी आपकी बुद्धि तीव्र होगी और आप व्यापार को नई दिशा दे पाएंगे। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। चोट लग सकती है। इसलिए ध्यान रखें। इनकम में बढ़ोतरी होगी और आपको धन संबंधित अच्छे समाचार सुनने को मिल सकते हैं। परिवार का माहौल सुखद रहेगा। घर में सुख शांति आएगी। कोई अच्छा काम हो सकता है। प्रेम जीवन में दिन बढ़िया रहेगा। नौकरी के सिलसिले में आपको अपने बॉस की बात सुनकर अमल करने का मौका मिलेगा जिससे उनकी नजर में आपकी वैल्यू बढ़िया बनेगी।

मीन राशि: मीन राशि के लोग पैसा कमाने के लिए नए साधन हासिल करेंगे। पुराना निवेश उम्मीद से अधिक लाभ प्राप्त करेगा। ऑफिस में कोई महत्वपूर्ण काम पूरा होने से आपको खुशी मिलेगी। कार्यस्थल में अपने वरिष्ठों और सहकर्मियों के साथ सामंजस्य बनाए रखें। आपके प्रेम-संबंधों के लिए यह दिन अच्छा रहेगा। आपका जीवनसाथी और माँ आपका तहे दिल से समर्थन करेंगे। आपका स्वास्थ्य सामान्य बना रहेगा।


Related News