दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। ग्रहों के हिसाब से व्यक्ति का हर दिन अलग होता है। उसी के आधार पर हम आपका 1 अप्रैल 2021 का राशिफल लेकर आए हैं।

मेष: आपके लिए ये महीना खास रहेगा। धन क्षेत्र में आपको तरक्की मिलेगी। लेकिन स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं। किसी महिला से लड़ाई-झगड़ा होने की संभावना है। बच्चों को पढ़ाई के क्षेत्र में सफलता हासिल होगी। कुल मिलाकर ये महीना आपके लिए मंगलमय साबित होगा।व्यापार की दृष्टि से आज का दिन लाभकारी रहने वाला है। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा।

वृषभ: वृषभ राशि वाले लोगों को आज बाहर के भोजन से परहेज करना होगा अन्यथा स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। आप अपनी मेहनत से सभी कार्य करने में सक्षम रहेंगे। कारोबार अच्छा चलेगा। विद्यार्थियों को सफलता मिलने के योग हैं। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। प्रभावशाली लोगों से संपर्क बन सकता है।

मिथुन: दोस्त सपोर्टिव रहेंगे और वे आपको खुश रखेंगे। जरूरतमंदों की मदद करने में आपकी विशिष्टता आपको सम्मान दिलाएगी। यह समय आपके लिए सामान्य रहेगा। परिवार की स्थिति भी ठीक रहेगी, आपको किसी बात की चिंता नहीं होगी, इसलिए आप शांति से सो सकते हैं। किसी के प्रभाव में, आपका जीवनसाथी आपसे झगड़ा कर सकता है, लेकिन प्रेम और सौहार्द के साथ मामला सुलझ जाएगा।

कर्क: कर्क राशि वाले लोगों को कार्य क्षेत्र में सफलता मिलने की संभावना नजर आ रही है। बड़े अधिकारी आपके कार्यों की प्रशंसा करेंगे। किसी लाभदायक यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। बिजनेस में भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। कुछ घरेलू कामों को लेकर व्यस्त हो सकते हैं। माता-पिता का आशीर्वाद और सहयोग मिलेगा, जिससे आत्मविश्वास मजबूत बनेगा।

सिंह: आपके लिए आज का दिन कमजोर रहेगा। विरोधियों से भी सचेत रहने की आवश्यकता होगी। व्यापार में अच्छे नतीजे मिलेंगे। नौकरी में वक्त आपके साथ होगा। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव रहेगा। दांपत्य जीवन जीने वालों को सुखद समाचार मिलेंगे। अप्रैल महीने में आपको कई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। धार्मिक कार्यों की तरफ रुचि बढ़ेगी

कन्या : आपके लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। दांपत्य जीवन के लिए आज का दिन और दिनों के मुकाबले कुछ राहत देने वाला होगा, फिर भी तनाव बना रह सकता है। आर्थिक मामलों में सफलता हासिल होगी। रुके हुए धन की प्राप्ति के आसार रहेंगे। माता पिता का सहयोग मिलेगा। लव लाइफ में आपके तनाव बना रहेगा।

तुला: तुला राशि वाले लोगों का आज का दिन मिलाजुला रहेगा। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। धर्म-कर्म के कामों में अधिक रूचि रहेगी। किसी से भी बातचीत करने के दौरान आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। स्वास्थ्य के प्रति आपको सचेत रहना होगा। मानसिक स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर हो सकता है। आप बेकार की चिंता ना करें। विद्यार्थियों को कठिन विषयों में अधिक मेहनत करनी पड़ेगी।

वृश्चिक: अगर किसी बात को लेकर आपके माता-पिता के बीच झगड़ा हुआ था, तो आप इस दौरान उसका समाधान भी कर सकते हैं। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा और आप उनके साथ समय बिताएंगे। नया रिश्ता शुरू करने के लिए यह बहुत अच्छा समय है। कम से कम आप शुरू कर सकते हैं। चंद्रमा का गोचर आपकी इच्छाओं में वृद्धि करेगा, आप अपनी मेहनत की परिस्थितियों को बदलने की कोशिश करेंगे।

धनु: धनु राशि वाले लोगों का आज का दिन शुभ रहेगा। कार्यस्थल पर अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिलने की प्रबल संभावना नजर आ रही है। पिता और सरकारी योजना से आर्थिक लाभ मिलने के योग हैं। शादीशुदा जिंदगी में मधुरता आएगी। प्रेम जीवन में सकारात्मक नतीजे मिल सकते हैं। प्रेम जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान निकल सकता है। बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग हैं।

मकर: आपके लिए आज का दिन और दिनों के मुकाबले अच्छा जाएगा। आपकी समझदारी में ही आपका फायदा छुपा है, यह आपके काम आएगी। लोग आपसे सलाह मांगने आएंगे और वह उनके काम आएगी, इससे आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। व्यापार में भी अच्छे नतीजे मिलेंगे। नौकरी करने वालों को पदोन्नति मिल सकती है लेकिन एक बात का ध्यान रखना होगा, आप अपनी नौकरी अभी ना छोड़ें। प्रेम जीवन में दिनमान अच्छा रहेगा, प्रेम बढ़ेगा। दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव के बावजूद स्थिति आपके नियंत्रण में रहेगी।

कुंभ: वाहन चलाते समय सावधानी बरतनी होगी। किसी से झगड़ा करना आपको कोर्ट कचहरी तक पहुंचा सकता है। सतर्क रहें और किसी से बहस बाजी करने से बचें। आपको अपनी मेहनत और अपना स्किल दिखाने का मौका मिलेगा। दांपत्य जीवन के लिए आज का दिनमान अच्छा रहेगा। जीवन साथी अपने दिल की बात आपसे कहेगा।

मीन: मीन राशि वाले लोगों का समय मिलाजुला रहेगा। आज आप कुछ नया करने की कोशिश कर सकते हैं। सार्वजानिक जीवन में मान-सम्मान बढ़ेगा। स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा। व्यापार में तरक्की उन्नति मिलेगी। परिवार के सदस्यों के साथ कहीं बाहर घूमने की योजना बना सकते हैं। दांपत्य जीवन में नजदीकियां बढ़ेंगी। पति-पत्नी एक-दूसरे को ठीक प्रकार से समझ सकते हैं।


Related News