एंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में कई बेहतरीन सितारे आए, जिन्होंने अपनी अदाकारी के दम पर लोगों के दिलों में राज किया। एक फिल्म को सफल बनाने में जितना योगदान एक अभिनेता और अभिनेत्री का होता है, ठीक उतना ही योगदान उस फिल्म के खलनायक का भी होता है। एक फिल्म में खलनायक की मुख्य भूमिका होती। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में कई खलनायक है, जो अपनी अदाकारी से लोगों के दिलों में आज भी राज करते हैं। आज हम आपको बॉलीवुड के कुछ जाने-माने खलनायकों की खूबसूरत बीवियों से मिलवाने जा रहे हैं।

1.डैनी डेन्जोंगपा
डैनी डेन्जोंगपा ने एक विलेन के रूप में बॉलीवुड की कई फिल्मों में यादगार भूमिका निभाई है। डैनी डेन्जोंगपा की पत्नी का नाम गावा डेन्जोंगपा, जो काफी खूबसूरत और अट्रैक्टिव दिखाई देती है। जानकारी के लिए हम आपको बता दें कि डैनी और गावा ने साल 1990 में शादी की थी। इस खूबसूरत बकपल के दो बच्चे हैं, जिनका नाम रिनजिंग डेन्जोंगपा और पेमा डेन्जोंगपा है।

2.गुलशन ग्रोवर
बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में ‘बैडमैन’ के नाम से मशहूर अभिनेता गुलशन ग्रोवर ने बॉलीवुड की कई सुपरहिट फिल्मों में खलनायक की दमदार भूमिका निभाई है। गुलशन ग्रोवर की पहली शादी 1998 में फिलोमिना ग्रोवर से हुई थी, हालांकि कुछ समय बाद इनका तलाक हो गया था, जिसके बाद 2001 में उन्होंने कशिश ग्रोवर से दूसरी शादी रचाई। गुलशन ग्रोवर की दूसरी शादी ने भी एक साल में ही दम तोड़ दिया था।

3.प्रकाश राज
बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में सिंघम और दबंग जैसी फिल्मों में विलेन का दमदार किरदार जाने माने अभिनेता प्रकाश राज ने निभाया था। अभिनेता प्रकाश राज की पत्नी का नाम पोनी वर्मा है। प्रकाश राज और पानी ने साल 2010 में शादी की थी, यह उनकी दूसरी पत्नी है। इससे पहले उनकी शादी ललिता कुमारी से हुई थी।

Related News