मुकेश अंबानी की पत्‍नी नीता अंबानी हमेशा चर्चा में रहती है। अभी वे आईपीएल में मुंबई इंडियंस टीम की मालकिन है और टीम बेहद ही अच्छा प्रदर्शन कर रही है। नीता अंबानी की टीम मुंबई इंडियंस अब तक 4 आईपीएल सीजन ट्रॉफी जीत चुकी है।

नीता अंबानी हमेशा ही चर्चा में रहती है। जैसा कि हम जानते हैं कि अंबानी फॅमिली बेहद ऐशों आराम का जीवन जीती है; ठीक उसी तरह नीता अंबानी भी लग्जरी शौक के मामले में किसी से कम नहीं है। नीता अंबानी मुंबई इंडियंस की मालकिन होने के साथ-साथ एक सफल बिजनेस वुमेन भी हैं।

नीता अंबानी महंगे कपड़ों से लेकर जूतों, एक्सेसरीज आदि की शौक़ीन है। कई मौकों पर वे लाखों के कपडे पहने नजर आ चुकी है। नीता अपने फुटवियर एक बार पहनने के बाद कभी रिपीट नहीं करती हैं।

नीता अंबानी जो चाय पीती है उसकी कीमत ही लाखों में है। उनके पास कई महंगे ब्रांड के पर्स भी हैं जिनमे शनेल, गोयार्ड और जिम्‍मी चू आदि शामिल हैं। इनके क्‍लच पर तो हीरे जड़े होते हैं जिसकी शुरुआती कीमत ही 3-4 लाख रुपए होती है।

नीता अंबानी के बारे में ये तक सुनने में आया है कि वे एक कपड़े को पहनने के बाद उन्हें दोबारा नहीं पहनती। हालाकिं किस बात में कितनी सच्चाई है ये बात खुद नीता अंबानी ही जानती है।

Related News