इंटरनेट डेस्क| बॉलीवुड में अभिनेता और अभिनेत्राी हमेशा किसी न किसी चीज को लेकर चर्चा का विषय बने रहते है। चाहे वो उनकी फिल्म ​हो या उनका लुक , उनके फैन्स के बीच वह ​हमेशा लोकप्रिय रहते है। बॉलीवुड के एक्टर एक्ट्रेस से हम कई चीजे सीखते है। लोग उनके कपडों से लेकर हेयरस्टाइल तक​ फॉलों करते है। आज ​हम आपको कुछ ऐसी ही अभिनेत्रीयों के बारें में बता रहे है जिनकी हेयरस्टाइल काफी पसंद किया जा रहा है और वह अपनी हेयर स्टाइल ​को लेकर काफी चर्चा में है।

ऐश्वर्या राय बच्चन

बालों को स्ट्रैट रखने से सिम्पल और क्लासिक लुक नजर आता है। बॉलीवुड की एक्ट्रेस इवेंट के दौरान इस हेयर स्टाइल को रखना प्रिफर करती है। ऐश्वर्या राय बच्चन हमेशा अलग लुक में नजर आती है जिसमें वे बेहद खूबसूरत लगती है। उन्होंने एक इवेंट के दौरान अपने बालों को स्ट्रैट रखा था जो उनके फैन्स ने काफी पसंद किया था।

सोनम ​कपूर

ल​डकियां बालों की चोटी करना आज के समय में जैसे भूल चुकी है, लेकिन बॉलीवुड की एक्ट्रेस ने इसे फिर से ट्रेंड में ला दिया है। चोटी में हिरोइन काफी आकर्षक और खूबसूरत लगती है। सोनम ने एक इवेट के दौरान बालो की फिशटेल ब्रैड हेयर स्टाइल की थी जिसकी वजह से वो काफी खूबसूरत नजर आ रही थी।

सोनाक्षी सिन्हा

सोनाक्षी ने लोगों के बीच कर्ल्स हेयर का ट्रेड चलाया था। सोनाक्षी को कई इवेंटस में ​कर्ली हेयर में देखा गया ​था। उन्होंने अपने इसी हेयर के साथ फोटो शूट करवाया था उनके इस लूक को उनके फैन्स ने काफी पसंद किया था। जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही है । बॉलीवुड की एक्ट्रेस कंगना रनौत के भी नेचुरल कर्ली हेयर है।

प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड में अपने स्टाइल के लिए जानी जाती है। उनके हेयर स्टाइल से लेकर उनके ड्रेस तक की चर्चा मार्केट में बनी रहती है। प्रिंयका की मेस्सी वेव्स हेयर स्टाइल काफी चर्चा में रही थी लोग उनके इस हेयर स्टाइल को खुद पर ट्राई करने लगे थे।

आलिया भट्ट

आलिया भट्ट हमेशा सूर्खियों में बनी रहती है वह अलग अलग मौकों पर हमेशा कुछ ​हटके नजर आती है। उनका ये हेयर स्टाइल ​काफी चर्चा का विषय रहा था इस स्टाइल को मेसी टॉप नॉट हेयरस्टाइल कहा जाता है आलिया के अलावा दीपिका, प्रियंका, ​करीना और बॉलीवुड की और एक्ट्रेस को इस हेयर स्टाइल में देखा गया था।

दीपिका पाडुकोण

बॉलीवुड की ए​क्ट्रेस दीपिका पाडुकोण अपनी एक्टिंग के कारण लाखों दिलों की धकडन बन चुकी है। उनके फैन्स में उनके हेयर स्टाइल से लेकर उनके ड्रेस को काफी पसंद किया जाता है। दीपिका को जब भी स्पॉट किया जाता है तो वह हमेशा कुछ अलग नजर आती है। कुड समय पहले उनकी एक हेयर स्टाइल काफी पसंद की गई थी। जिसमें उन्होंने साडी पर जुडा बना रखा था

Related News