साल 2020 पिछले साल के मुकाबले काफी बेकार रहा। कोरोना वायरस ने लोगों को खूब सताया। लेकिन लॉकडाउन के दौरान और उसके बाद सेलेब्स की ओर से खुशखबरी आई। ये खुशखबरी प्रेग्नेंसी को लेकर थी। साल 2020 में कई सेलिब्रेटीज ने प्रेग्नेंसी का खुलासा किया और कई अब पैरेंट्स भी बन चुके है।

करीना कपूर खान और सैफ अली खान- करीना कपूर ने 12 अगस्त को प्रेग्नेंसी का ऐलान किया। उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक फोटो शेयर की और प्रेग्नेंसी की जानकारी दी। करीना कपूर का ये दूसरा बच्चा है।

नताशा स्टेनकोविक और हार्दिक पांड्या- मशहूर एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक और भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी हार्दिक पांड्या 30 जुलाई को पेरेंट्स बने। नताशा स्टेनकोविक ने क्यूट बेटे को जन्म दिया।

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली- अनुष्का शर्मा ने खुद सोशल मीडिया के जरिए अपनी प्रेग्नेंसी की जानकारी दी। अनुष्का ने अपने पति विराट कोहली के साथ एक फोटो शेयर की। फोटो में अनुष्का को अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करते हुए देखा गया।


अमृता राव और आरजे अनमोल- अमृता राव ने एक नवंबर को बेटे को जन्म दिया। इस बात की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी गई। घर में नन्हें मेहमान के आने से दोनों ही परिवारों में खुशी का माहौल है।

Related News