मनोरंजन डेस्क। ईश्वर, अल्लाह हो या हो वाहेगुरु सब एक हैं, उसने जिस भी इंसान को बनाया है बेहद खूबसूरत बनाया हैं। ख़ूबसूरती सिर्फ सूरत से नहीं आंकी जाती बल्कि ख़ूबसूरती इंसान के मन में होती हैं, जो सामने वाले को अपना बना लेने के लिए काफी हैं। हम आपको मिलवाने जा रहे हैं कुछ ऐसी हसीनाओं से जिन्हें इससे पहले आपने कभी नहीं देखा होगा। ये लड़कियां ईश्वर की सबसे खूबसूरत रचना हैं जिन्हें ईश्वर ने प्यार दिया लेकिन पृथ्वी पर इंसानों के प्यार से ये वंचित रह गई।

इस तस्वीर में आप देख सकते हैं एक लड़की को जिसका फेस काले कलर का हैं, लेकिन चेहरे पर गौर करेंगे तो इनकी स्मार्टनेस कई बड़ी एक्ट्रेस को मात देती हैं। तस्वीर में दिख रही ये लड़की हैं 'याकिम गत्वेच', जो अमेरिका में रहती हैं। दुनिया इन्हें आज ‘क्वीन ऑफ डार्क’ के नाम से जानती है। याकिम अमेरिका की मशहूर मॉडल हैं। याकिम बताती हैं कि उनके जन्म के बाद उन्हें उनकी सूरत की वजह से काफी घिन्नता का सामना करना पड़ा था।

सभी बातों को पीछे छोड़ते हुए वे जिंदगी को अपने उसूलों पर जीती गई और आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। बचपन में अपने रंग को लेकर कई प्रकार की अजीबोगरीब बातों का सामना करने वाली मॉडल याकिम गत्वेच फ़िलहाल अपने कई बड़े प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं।

Related News