Women's Day Special ; पूरी दुनिया में 8 मार्च का दिन अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है। ऑफिस , घर परिवार , बाजार हर तरफ आज के दिन महिलाओं को विशेष सम्मान दिया जाता है। आज का दिन पूरी तरह महिलाओं को समर्पित दिन है। हर महिला को आज के दिन खुद पर गर्व और नाज़ है। अगर हम बात करें फ़िल्मी जगत की तो भारतीय हिंदी सिनेमा के 100 सालों से भी ज़्यादा दिनों में इस इन फिल्मों ने हमे बहुत कुछ दिया है। चाहे वो फिर भारतीय हिंदी सिनेमा की पहली एक्ट्रेस देविका रानी हो या फिर आज के जमाने की आलिया भट्ट हो। हर महिला ने समाज के आयने को दिखाने की अच्छी कोशिश की है।
बॉलीवुड में आज तक महिलाओं पर आधारित कई फिल्में बन चुकी है। इन फिल्मों के द्वारा इन एक्ट्रेस ने पर्दे पर समाज में महिलाओं की स्थति और उनके स्ट्रगल को बखूबी पर्दे पर उतरा है। इन फिल्में में मदर इंडिया, दामिनी, लज्जा, मॉम और पिंक , मेरी कॉम , गुलाबी गैंग के अलावा कई ऐसी फिल्मे है , जिनमे एक्ट्रेस ने पर्दे पर समाज में महिलाओं की स्थति को बखूबी पर्दे पर उतरा है। तो चलिए जानते है इन एक्ट्रेस के बारे में ....


मदर इंडिया - साल 1957 में आयी फिल्म 'मदर इंडिया ' में मशहूर एक्ट्रेस नरगिस ने शानदार अदाकारी की थी। ये ऐसी पहली अभिनेत्री थी जिन्होंने महिलाओं की स्थति को बखूबी पर्दे पर उतरने में सफल रही। 60 के दशक में आयी इस फिल्म ने लोगों के बिच महिलाओं के जज्बे को पर्दे पे उतरा था।


दामिनी - 90 के दशक में 'मीनाक्षी शेषाद्रि' अब्भिनेत्री की फिल्म 'दामिनी ' महिलाओं के न्याय के लिए समाज के खिलाफ लड़ाई को दिखाया है। फिल्म में ऋषि कपूर, सनी देओल और अमरीश पुरी ने भी शानदार अभिनय किया है। ये फिल्म आज भी सबसे अच्छी महिला प्रधाम फिल्मों में से एक मानी जाती है।

गुलाबी गैंग - माधुरी दीक्षित की साल 2014 में आयी फिल्म 'गुलाबी गैंग' एक सच्ची घटना पर आधारित फिल्म थी। इसमें बनारस मीडिया में काम करने वाली औरतों का एक अलग से गैंग बनता है। जो की 'गुलाब गैंग' एक सामाजिक कार्यकर्ता रज्जो (माधुरी दीक्षित) की कहानी है जो एक गांव में रहती है और 'गुलाब गैंग' नाम के औरतों के एक दल की मुखिया भी बना लेती है।

मॉम - साल 2017 रिलीज हुई फिल्म 'मॉम ' ने पर्दे पर एक महिला कैसे अपने बच्चों के लिए किसी भी खतरनाक काम और लोगों से लड़ जाती है। इसे दिखाया गया है। फिल्म में मुख्य भूमिका में मशहूर एक्ट्रेस श्रीदेवी ने अदाकारी की थी। इसके आलावा नवाजुद्दीन सिद्दीकी, सजल अली, अदनान सिद्दीकी व अक्षय खन्ना भी फिल्म में है।

Related News