मुकेश अंबानी देश ही नहीं बल्कि एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति है। अंबानी परिवार अपने बिजनेस सेंस के साथ ही अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए भी चर्चित है। उनके और उनके परिवार की हमेशा चर्चा रहती है।मुकेश अंबानी की इकलौती बेटी ईशा अंबानी की शादी 12 दिसंबर 2018 को पीरामल इंडस्ट्रीज के आनंद पीरामल के साथ हुई थी। इस मौके पर बड़े बड़े सेलेब्रिटीज वहां पर पहुंचे थे।

तब शादी के समय के कई वीडियो वायरल हुए थे। कुछ में मेहमान चांदी के बर्तनों में भोजन का आनंद लेते नजर आ रहे थे जिनमे अमिताभ बच्चन, उनके बेटे अभिषेक बच्चन, बहू ऐश्वर्या राय और अभिनेता शाहरुख खान और आमिर खान सहित बॉलीवुड सितारे शामिल थे। उस दौरान ये भी नजर आया कि बड़े बड़े सेलेब्रिटी खुद खाना परोस रहे थे।

दरअसल गुजराती शादियों में एक रिवाज होता है जिसमें लड़की वाले लड़के वालों को खाना परोसते हैं। इस रिवाज को सज्जन घोंट कहा जाता है। इसी के कारण अमिताभ बच्चन, शाहरुख़ खान समेत बड़े अभिनेता अभिनेत्रियां खाना परोसते नजर आए थे।

इसके बाद बहुत से लोगों ने इन सभी सेलेब्रिटीज को ट्रोल भी किया था। बाद में अभिषेक बच्चन ने खुद इस बात का खुलासा किया कि उन्होंने ऐसा क्यों किया था? अभिषेक ने लोगों को इस रस्म के बारे में बताया था।

Related News