शहंशाह अभिनेता अमिताभ बच्चन अपना 77वां जन्मदिन मना रहे हैं। लेकिन उन्होंने अभी ही बॉलीवुड की दुनिया से ब्रेक नहीं लिया है। वे अभी भी लाखों करोड़ों लोगों के दिलों पर राज करते हैं और कई हिट फ़िल्में देते हैं।

बिग बी के दुनिया भर में चाहने वाले हैं और वो जो भी करते हैं वो सुर्ख़ियों में आ जाता है। वर्तमान में अमिताभ kbc शो को होस्ट कर रहे हैं और इसके लिए भी वे काफी चर्चा में रहते हैं और मोटी फीस भी वसूलते हैं।

अमिताभ के साथ बोल्ड सीन करने के बाद रात भर रोयी थी ये अभिनेत्री

लेकिन क्या आप जानते हैं कि बिग बी अमिताभ बच्चन को केक काटना बिल्कुल पसंद नहीं है। वे पिछले कई सालों से केक नहीं काट रहे हैं और इसके पीछे एक अजीब सी प्रथा है।

जन्मदिन विशेष: अमिताभ बच्चन और रेखा के बीच इस तरह शूट किए जाते थे लव सीन्स !

अभिनेता अमिताभ बच्चन के अनुसार केक पर कैंडिल लगे होते जिसे हम अपने मुँह से फूंककर जो साल हमने अब तक जिए हैं उनकी ख़ुशी को हम सेलिब्रेट करते हैं। उसके बाद हम चाक़ू से केक काटते हैं और इसका बर्थडे से क्या ताल्लुक है ये उन्हें समझ नहीं आता।

वे पिछले कई सालों से केक नहीं काट रहे हैं और इतना ही नहीं उनकी पोती आराध्या के बर्थडे पर भी वे सबसे पहले पूजा पाठ करवाते हैं। उनकी ये सोच वाकई में एक मिसाल है।

वे kbc में भी शुद्ध हिंदी में बातचीत करते नजर आते हैं और अमिताभ बच्चन हमेशा से ही भारतीय संस्कृति और सभ्यता को बढावा देते रहे हैं।

Related News