बॉलीवुड फिल्म ऐश्वर्या राय का बहुत बड़ा नाम है। वह बॉलीवुड की बड़ी अभिनेत्रियों में से एक हैं। हालाकिं शादी के बाद वो किसी फिल्म में नजर नहीं आई है। लेकिन उन्होंने अपने करियर में बहुत सारे हिट और सुपरहिट फिल्में दी हैं।

वह सोशल मीडिया पर भी काफी सुर्ख़ियों में रहती है। ऐश्वर्या ने अभिनेता आमिर खान के साथ आज तक एक भी फिल्म में काम नहीं किया है। आइए जानते हैं ऐसा क्यों है। आमिर खान और ऐश्वर्या ने एक भी फिल्म में एक साथ काम नहीं किया है क्योंकि उनकी बिल्कुल भी जमती नहीं है। यही कारण है कि दोनों की जोड़ी को कभी भी पर्दे पर एक साथ नहीं देखा गया है।

ऐसा कहा जाता है कि आमिर खान बड़े मजाकिया अंदाज के आदमी है और वे अक्सर अभिनेता अभिनेत्रियों के साथ मजाक या प्रैंक करते नजर आते हैं। दूसरी ओर ऐश्वर्या हमेशा अपने काम को लेकर बेहद सीरियस रहती है।

इसी कारण से दोनो की एक-दूसरे से बिल्कुल भी नही बनती है। वे किसी फिल्म में भी साथ नजर नहीं आए हैं। दोनो ने एक बार सिर्फ कोको कोला कंपनी का ऐड किया था और इसके बाद कभी भी उन्होंने साथ काम नहीं किया।


Related News