बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन अपनी लॉन्ग टर्म गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के साथ 24 जनवरी को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। दोनों की शादी की तैयारी जोरों से चल रही है। यह जोड़ी अलीबाग के बीच रिसॉर्ट द मैंशन हाउस में शादी करेगी। मैंशन को शादी के लिए दुल्हन की तरह सजा दिया गया है।

आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि नताशा दलाल कौन है और वरुण धवन इन्हे कैसे जानते हैं।

नताशा एक फैशन डिजाइनर हैं जो मुंबई से हैं। फैशन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एफआईटी), न्यूयॉर्क से 10 साल पहले फैशन डिजाइनिंग का अध्ययन करने के बाद, वह 2013 में भारत लौटी और अपना खुद का डिजाइन हाउस नताशा दलाल लेबल लॉन्च किया। लेबल दुल्हन और वेडिंग ऑउटफिट बनाता है।

नताशा दलाल काफी समय से वरुण धवन को डेट कर रही हैं। दोनों स्कूल में बैचमेट थे औरह छठी कक्षा में वरुण धवन उनसे पहली बार उनसे मिले, अभिनेता ने हाल ही में करीना कपूर खान के चैट शो व्हाट वीमेन वांट पर खुलासा किया। दोनों एक दूसरे को डेट करने से पहले कई सालों तक दोस्त बने रहे।

यह जोड़ी काफी हद तक अपने रिश्ते को निजी रखना ही पसंद करती है। वरुण धवन ने एक बार कहा था कि नताशा लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं। वास्तव में, नताशा ने अब तक अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को प्राइवेट ही रखा है और कभी भी किसी पब्लिक प्लेटफॉर्म पर वरुण धवन के बारे में बात नहीं की है।

पिछले दो सालों में वरुण ने इंस्टाग्राम पोस्ट के माध्यम से नताशा के प्रति अपनी फीलिंग्स को शेयर किया है। पिछले साल अपने जन्मदिन पर उन्हें बधाई देते हुए, वरुण धवन ने नताशा की दो तस्वीरें पोस्ट की थीं - एक उनके साथ और दूसरी उनके कुत्ते के साथ।

वरुण ने फिल्मफेयर के साथ हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा कि नताशा के साथ शादी निश्चित रूप से 2021 की उनके प्लान्स में से एक थी।

Related News