कान्स ग्रैंड इवेंट के रेड कारपेट पर सेलेब्रिटीज का यूनीक फैशन सेंस और क्रिएटिव स्टाइल देखने को मिलता है| इंडियंस फैंस को भी कान्स के रेड कारपेट पर बालीवुड डीवा के वॉक करने का इंतजार है| चलिए जानते हैं कान्स में किस एक्ट्रेस की किस दिन एंट्री होगी|

दीपिका पादुकोण 16 मई को रेड कारपेट पर चलेंगी| पिछले दिनों हुए मेट गाला इवेंट में दीपिका बार्बी डॉल की तरह ड्रेसअप हुई थीं| जिसे दर्शकों ने खूब सराहा| दीपिका ने मेट गाला में रणवीर को उनके यूनिक स्टाइल की वजह से खूब मिस किया | शादी के बाद ये दीपिका का पहला कान्स फिल्म फेस्टिवल है| रेड कारपेट पर स्टनिंग लुक्स में दिखने के लिए दीपिका जिम में वर्कआउट कर रही हैं|

कंगना 16-18 मई के बीच कान्स के रेड कारपेट पर चलेंगी चल सकती है |कंगना रनौत कान्स के रेड कारपेट पर दूसरी बार चलेंगी| पिछली बार कंगना ने जबरदस्त डेब्यू किया था| अपने बोल्ड आउटफिट और कमाल के कॉन्फिडेंस की बदौलत कंगना कान्स में छा गई थीं| कंगना ने अपना लुक बताया की वह इस बार कान्स में यूनीक साड़ी में नजर आएंगी|

टीवी एक्ट्रेस हिना खान कान्स फिल्म फेस्टिवल में डेब्यू करने जा रही हैं| उनकी शॉर्ट फिल्म लाइन्स की कान्स में स्क्रीनिंग रखी गई है| फिल्म का 17 मई को प्रीमियर रखा गया है| इसी दिन हिना रेड कारपेट पर चलेंगी|

ऐश्वर्या राय बच्चन 19 मई को रेड कारपेट पर चल सकती हैं| हालांकि अभी तारीख कंफर्म नहीं की गई है| ऐश्वर्या के कान्स लुक पर फैंस की निगाहें टिकी रहती हैं| उन्होंने अपने लुक को लेकर अभी कोई चर्चा नही की |

हुमा कुरैशी दूसरी बार कान्स के रेड कारपेट पर दिखेंगी वे 19-20 मई को कान्स फिल्म फेस्टिवल में नजर आएंगी|

सोनम कपूर 20 और 21 मई को फ्रेंट रिवेरा में अपने स्टाइल का जादू बिखेरेंगी| ऐश्वर्या, दीपिका और सोनम Loreal India को कान्स में रिप्रेजेंट करेंगी|


फिल्म इंडस्ट्री से लगभग गायब हो चुकी मल्लिका शेरावत हर साल कान्स में ग्लैमर का तड़का लगाती हैं| मल्लिका शेरावत 10वीं बार कान्स फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा बनेंगी|

इस साल कान्स के रेड कारपेट पर डायना पेंटी डेब्यू करेंगी| इवेंट का हिस्सा बनने पर डायना काफी एक्साइटेड हैं|

Related News