आज मिथुन चक्रवर्ती यानी बॉलीवुड के 'डिस्को डांसर' का बर्थडे है। मिथुन आज 71 साल के हो गए हैं। और इस खास मौके पर हम आपको उनके लव लाइफ
से जुड़े कुछ बाटे बताएंगे फिल्मों में आने के बाद मिथुन का नाम को-स्टार रंजीता, योगिता बाली, सारिका और कई हीरोइनों के साथ जुड़ा। लेकिन अभिनेत्री श्रीदेवी के साथ उनका रिश्ता शादी तक पहुंच गया था। आज हम आपको मिथुन दा और श्रीदेवी की गुपचुप शादी के बारे में बताने जा रहे हैं।


कहा जाता है मिथुन दा ने श्रीदेवी के लिए अपनी पत्नी योगिता बाली को भी धोखा दे दिया था। मिथुन ने साल 1979 में योगिता बाली से शादी रचाई थी। 1984 में आई फिल्म 'जाग उठा इंसान' में मिथुन और श्रीदेवी ने पहली बार साथ में काम किया। इसी फिल्म की शूटिंग के साथ दोनों के अफेयर की खबरें सुर्खियों में थी।


ऐसा कहा जाता है कि दोनों ने बिना बताए शादी कर ली थी जो करीब तीन साल तक चली थी। हालांकि, दोनों की शादी के कोई पुख्ता सबूत नहीं है और न ही कभी किसी ने कबूला। लेकिन मिथुन और श्रीदेवी के अफेयर की खबरें और विकिपिडिया के पेज पर दोनों के पति-पत्नी होने की बात को ही लोगों ने हमेशा सच माना।

Related News