इंटरनेट डेस्क| टीवी का सबसे लोकप्रिय शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के डॉक्टर हंसराज हाथी बने कवि कुमार आजाद 9 जुलाई (सोमवार) को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। आज उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके अंतिम संस्कार पर 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की टीम के उनके कई साथी मौजूद थे।

आपको बता दें, कवि कुमार आनंद का विवाह नहीं हुआ था और वे अपनी मम्मी, पापा, बहन और भाई के साथ रहते थे। 45 वर्षीय कवि कुमार का जन्म 1973 में बिहार में हुआ था। शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की वजह से कवि कुमार को अच्छी पहचान मिली।

कवि कुमार काफी अच्छे कलाकार थे। 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' का हिस्सा बनने से पहले वो बॉलीवुड फिल्म 'मेला' और 'जोधा अकबर' जैसी फिल्मों में नजर आ चुके थे। कवि कुमार को कविताएं लिखना बेहद पसंद था। कवि कुमार आनंद 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के साथ इस कॉमेडी सीरियल के शुरू होने के एक साल बाद जुड़े थे। वे 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के साथ पिछले 9 साल से जुड़े थे। शो को बहुत बड़ा झटका लगा है।

Related News