इंटरनेट डेस्क। सोनम कपूर की शादी के कुछ समय बाद ही बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा धुपिया और अंगद बेदी की शादी की बात सामने आई थी। उनकी शादी की खबर सबसे पहले फिल्म निर्माता करण जौहर ने दी, उन्होंने सोशल मीडिया पर उनकी शादी की एक फोटो शेयर की और उन्हें उनकी शादी की बधाई दी थी।

नेहा धुपिया ने अचानक शादी करके सबको हैरान कर दिया था। जहां हर कोई सोनम कपूर की शादी में व्यस्त था वहीं अचानक ही उन्होंने शादी कर ली और सभी को चौका दिया था। अचानक शादी की खबरों के बाद लोग उसके लिए खुश थे।

खबरें आई कि अभिनेत्री प्रेगनेंट है लेकिन इस कपल ने इस बात से इनकार कर दिया। हाल ही में एक रिपोर्ट में कहा गया है कि एक सूत्रों के अनुसार नेहा अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रही है और जल्दी ही इस बात की आधिकारीक घोषणा कर सकते है।

फिल्म सूरमा के प्रमोशन के दौरान अंगद से पूछा गया कि क्या उसकी पत्नी नेहा गर्भवती है। तो अभिनेता ने स्पष्ट रूप से खबरों से इंकार कर दिया था। उन्होंने कहा 'जब ऐसा होगा हम इस बारे में सभी को जरूर बताएंगे। पहले हमें घर खरीदने की जरूरत है। जब हमें कुछ और काम मिल जाएगा और हमारे पास पैसे होंगे, तब हम फैमिली शुरू करेंगे।'

अभी हाल ही में एक इवेंट के दौरान नेहा को ढीले कपड़ों में देखा गया था और उसके बाद से उनकी प्रेगनेंसी की खबरों ने आग पकड़ ली।

बता दे कि नेहा धूपिया अभिनेता अजय देवगन के प्रोडक्शन हाउस की फिल्म 'हेलीकॉप्टर ईला' में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। जिसमें काजोल है और फिल्म का टे्रलर अभी हाल ही में रिलीज हुआ है। यह फिल्म 7 सितंबर को रिलीज होगी।

Related News