अभिनेता अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के बीच अफेयर के चर्चे काफी समय बॉलीवुड गलियारें में सुर्खियों में बने हुए हैं। मलाइका और अर्जुन को अलग-अलग मौके पर एक साथ स्पॉट किया जा चुका है। बॉलीवुड इवेंट के अलावा यह कपल विदेश में भी घूमने जा चुका है। इसके अलावा इन्हें डिनर डेट, मूवी डेट्स और पार्टियों में साथ देखा गया है। हांलाकि इन दोनों ने अपने रिलेशन को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिए।

अभी हाल में ही यह खबर सामने आ रही है अप्रैल के महीने में अर्जुन और मलाइका शादी कर सकते हैं। आपको बता दें कि मलाइका अरोड़ा जहां​ हिंदू हैं, वहीं अर्जुन कूपर पंजाबी है। बावजूद इसके ये दोनों क्रिश्चियन रीति-रिवाजों से चर्च में शादी करेंगे। मीडिया खबरों के मुताबिक, यह शादी एक प्राइवेट सेरेमनी की तरह होगी, जिसमें दोनों के दोस्त और परिवार के सदस्य मौजूद रहेंगे।

बता दें कि अभी थोड़े दिनों पहले करीना कपूर खान ने भी मलाइका और अर्जुन कपूर के रिश्ते को कन्फर्म किया है। मलाइका अरोड़ा कॉफी विद करण के प्रोमों में कहती हैं कि मुझे अर्जुन कपूर पसंद हैं, चाहे इस तरह या उस तरह। मलाइका अरोड़ा का यह जवाब सुनकर किरण खेर और करन जौहर शरारत भरी नजरों से देखते हैं।

करीना कपूर के टॉक शो में मलाइका अरोड़ा ने कहा कि अरबाज भविष्य में कभी दोस्त भी नहीं रह सकते। बता दें कि अभी कुछ ही दिनों पहले मलाइका ने अपने पूर्व पति अरबाज के साथ अपने रिश्ते को लेकर यह बात कही थी। बता दें कि अर्जुन कपूर और मलाइक अरोड़ा इन दिनों स्विट्जरलैंड में हैं। ये दोनों आकाश अंबानी और श्लाेका मेहता की बैचलर पार्टी में शामिल होने गए हैं।

Related News