बॉलीवुड डेस्क। एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'जीरो' की तैयारी में व्यस्त हैं। फिल्म में अनुष्का के साथ शाहरुख खान और कटरीना कैफ मुख्य भूमिका में हैं। हाल ही फिल्म के प्रमोशन के दौरान अनुष्का शर्मा अपनी टीम के साथ कई इवेंट्स में दिखाई दी हैं। इन्हीं में से एक इवेंट के दौरान अनुष्का ने अपने प्रेग्नेंट होने का खुलासा करते हुए कहा कि, "मुझे नहीं पता ये खबरें कहां से आती हैं. ये पूरी तरह से बकबास हैं।"

अनुष्का ने आगे कहा कि, सबसे बड़ा फैक्ट ये है कि आप शादी तो छ‍िपा भी सकते हैं, लेकिन प्रेग्नेंसी छिपा नहीं सकते। अनुष्का ने कहा इस प्रकार की ख़बरों का एक्ट्रेस को कई बार सामना करना पड़ता हैं। लेकिन मेरे लिए ये सभी अफवाहें कोई मायने नहीं रखती हैं। उन्होंने कहा कि, वे इस वक्त लगातार काम करने में व्यस्त हैं इसलिए वे किसी और प्लान‍िंग के बारे में नहीं सोच रही हैं। बता दे, फिल्म जीरो इसी महीने 21 दिसंबर को रिलीज हो रही है।

फिल्म जीरो में सबसे ज्यादा सस्पेंस से घ‍िरा अनुष्का शर्मा का जी किरदार है। अभी तक फिल्म का सिर्फ ट्रेलर ही सामने आया हैं, जिसमें वे व्हीलचेयर पर बैठी दिखाई दे रही हैं। अनुष्का के किरदार को बोलने में भी तकलीफ होती है। इसी बीच शाहरुख के किरदार को उनसे प्रेम हो जाता है। जानकारी के मुताबिक फिल्म में अनुष्का शर्मा सेरेब्रल पाल्सी नाम की बीमारी से जूझ रही हैं और वे एक वैज्ञानिक की भूमिका में हैं।

अनुष्का ने फिल्म जीरो में अपने इस महत्वपूर्ण किरदार के लिए तीन महीने तक कड़ी मेहनत की हैं। इस दौरान उन्होंने ऑक्यूपेशनल थेरेपिस्ट और ऑडियोलॉजिस्ट की भी सहायता ली। अनुष्का ने बताया, यह भूमिका काफी चुनौतीपूर्ण रही इसलिए मैं यह भूमिका निभाने के लिए उत्साहित हुई।

Related News