सिनेमा डेस्क। दबंग खान यानी सलमान खान कल 27 दिसंबर को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करने वाले हैं। इससे पहले ही वे सुर्ख़ियों का हिस्सा बन गए हैं। वे जल्द ही फिल्म भारत में एक्ट्रेस कटरीना कैफ के साथ नजर आने वाले हैं। जन्मदिन से एक दिन पहले उन्होंने अपने घर पर पार्टी दी, जिसमें कई बड़े फ़िल्मी स्टार्स ने शिरकत की। उनकी कुछ तस्वीरें सामने आयी हैं जिसमें वे अपनी कतिथ गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर के साथ दिखाई दे रहे हैं।

सलमान और यूलिया वंतूर की इन फोटोज के बारे में कहा जा रहा हैं कि वे अनु दीवान की क्रिसमस पार्टी में पहुंचे थे। अनु दीवान की क्रिसमस पार्टी में दोनों ने साथ में काफी एन्जॉय किया। पार्टी में पहुंचने के लिए दोनों एक ही कार का उपयोग किया। इस दौरान सलमान ब्लैक आउटफिट और यूलिया रेड कलर की ड्रेस में नजर आ रही थी। पार्टी में सलमान और यूलिया के अलावा सलमान के भाई अरबाज और सोहेल खान भी पहुंचे।

पार्टी में सलमान, सोहेल और अरबाज तीनों ने मिलकर डांस किया जो काफी आकर्षक रहा। डांस का एक छोटा सा वीडियो सलमान खान ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए सलमान ने अपने सभी फैंस को क्रिसमस की बधाई दी।

Related News